फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   This time the post of Jakhal Nagarpalika chairman is open

Fatehabad News: इस बार जाखल नगरपालिका चेयरमैन की कुर्सी हुई ओपन

Thu, 26 Dec 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 26 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
This time the post of Jakhal Nagarpalika chairman is open
जाखल नगरपालिका।
जाखल। इस बार जाखल नगरपालिका प्रधान की कुर्सी ओपन हो गई है। पिछली बार यह पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। मगर इस बार ओपन होने से इस पर कोई भी चुनाव लड़ सकता है। वीरवार को निकाय चुनावों से पहले प्रधान पद के लिए ड्रॉ प्रक्रिया पंचकूला स्थित मुख्यालय में आयोजित की गई।
विज्ञापन


इस बार विशेष बात यह भी है कि जनता सीधे तौर पर नगर पालिका का प्रधान चुनेगी। जाखल नगर पालिका का यह दूसरा चुनाव होगा। पिछली बार पार्षदों ने प्रधान चुना था। इससे पहले सामान्य वर्ग की महिला के लिए नगरपालिका अध्यक्ष का पद आरक्षित था। पांच साल के कार्यकाल में दो महिलाओं को प्रधान की कुर्सी पर बैठने का मौका मिला। पहले दो साल के कार्यकाल में सीमा गोयल तो दूसरी बार में कीर्ति मित्तल प्रधान चुनी गई थीं।
विज्ञापन


ड्रॉ निकलने के साथ ही अब संभावित उम्मीदवार भी सक्रिय हो गए हैं। शहर के मतदाताओं से मेल मिलाप शुरू हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी दावेदारी सामने आने लगी है। पिछली बार 13 वार्ड थे। इस बार इनकी संख्या बढ़कर 14 हो गई है। पिछले चुनावों के बाद अब तक 578 मतदाता बढ़ चुके हैं। इसमें पुरुष मतदाता 267 बढ़े हैं जबकि महिला मतदाता 311 बढ़ी है। पिछले चुनाव में 13 वार्डों में करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

भाजपा व कांग्रेस भी ढूंढने लगी है उम्मीदवार

ड्रॉ की घोषणा के साथ ही सत्ताधारी पार्टी भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के नेता भी अपने उम्मीदवार ढूंढने में जुट गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन टोहाना विधानसभा क्षेत्र में विधायक कांग्रेस के परमवीर सिंह हैं। जाखल मंडी टोहाना विधानसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है। पिछली बार भाजपा ने ही अपना नगरपालिका प्रधान बनाया था। इस बार भाजपा के पास कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह का खेमा पूरी चुनौती देने का काम करेगा।


----------

बीते कार्यकाल के दौरान इन्होंने संभाली कमान

ग्राम पंचायत के बाद नगरपालिका का गठन होने पर शहर की बागडोर पार्षदों ने वार्ड 13 से पार्षद रही सीमा गोयल को सौंपी थी। मगर पार्षदों के साथ खींचतान के बीच सीमा गोयल की कुर्सी दो साल में ही चली गई थी। पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद मुक्त कर दिया गया था। फिर शहर की बागडोर वार्ड 3 से पार्षद रही कीर्ति मित्तल के हाथ में आई। मौजूदा समय में इनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। फिलहाल एसडीएम टोहाना प्रतीक हुड्डा प्रशासक लगे हुए हैं।

----------

इस बार कुल मतदाता - 9418

महिला मतदाता - 4549

पुरुष मतदाता - 4869

-----------

साल 2018 में कुल मतदाता - 8840

महिला मतदाता - 4238

पुरुष मतदाता - 4602
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed