फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   This time Chaitra Navratri will be of eight days instead of nine, it will start from 30th

Fatehabad News: इस बार चैत्र नवरात्र नौ नहीं 8 दिन के, 30 से होगी शुरुआत

Sat, 22 Mar 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 22 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
This time Chaitra Navratri will be of eight days instead of nine, it will start from 30th
शहर का दुर्गा मंदिर जिसमें नवरात्रि से पूर्व सजाया जा रहा है।
फतेहाबाद। इस साल चैत्र नवरात्र का आरंभ 30 मार्च रविवार को हो रहा है और यह 6 अप्रैल रविवार तक चलेगा। हालांकि इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ रहे हैं। ऐसे में चैत्र नवरात्र 9 के बजाय 8 दिन के होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि पूरे साल में दो बार नवरात्र का व्रत रखा जाता है। एक चैत्र नवरात्र व दूसरा शारदीय नवरात्र। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि को शुभ माना जाता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होने वाली नवरात्र को चैत्र कहा जाता है। दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है।
विज्ञापन


चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च शाम 4 बजकर 27 मिनट से शुरू हो रहा है, जो 30 मार्च दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में चैत्र नवरात्रे का आरंभ 30 मार्च से हो रहा है, जो 6 अप्रैल को समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

इस बार चैत्र नवरात्र में पहला मुहूर्त 30 मार्च को सुबह 06:13 बजे से 10:22 मिनट तक है, जबकि दूसरा मुहूर्त घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से 12:50 तक है। पंडित महेंद्र प्रसाद के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्र 9 दिन ही नहीं बल्कि 8 दिन की होंगे चैत्र नवरात्र में पंचमी तिथि का छय हो रहा है, इस कारण से ये 8 दिन के ही होंगे।

-------

इस दिन होगी इस माता की पूजा

प्रतिपदा 30 मार्च रविवार मां शैलपुत्री

द्वितीया 31 मार्च सोमवार मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा

तृतीया 1 अप्रैल मंगलवार मां कुष्मांडा

चतुर्थी 2 अप्रैल बुधवार मां स्कंदमाता

पंचमी 3 अप्रैल गुरुवार मां कात्यायनी

षष्ठी 4 अप्रैल शुक्रवार मां कालरात्रि

सप्तमी 5 अप्रैल शनिवार मां महागौरी

अष्टमी 6 अप्रैल रविवार मां सिद्धिदात्री, राम नवमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed