फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   This time a member of Ajay Chautala's family can contest elections from Fatehabad assembly seat.

Fatehabad News: इस बार फतेहाबाद विधानसभा सीट से अजय चौटाला के परिवार का सदस्य लड़ सकता है चुनाव

Tue, 16 Jan 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
This time a member of Ajay Chautala's family can contest elections from Fatehabad assembly seat.
फतेहाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव में फतेहाबाद सीट पर जननायक जनता पार्टी की टिकट से अजय सिंह चौटाला के परिवार के किसी सदस्य की दावेदारी की संभावना है। खुद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मैदान में उतर सकते हैं। इस कयास को और हवा उस समय लगी जब जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं फतेहाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा ने भी मीडिया से बातचीत में दावा कर दिया है कि इस बार जजपा फतेहाबाद सीट पर बड़ा सरप्राइज देगी। दावेदार ऐसा होगा कि जिसके चुनाव में उतरने के बाद विरोधियों को वोट लेने में बड़ी दिक्कत आएगी। हरियाणा में सबसे बड़ी जीत जजपा की फतेहाबाद से होगी।
विज्ञापन


पिछली बार जजपा प्रत्याशी को मिले थे 74069 वोट
चौटाला परिवार के गढ़ सिरसा का पड़ोसी जिला होने के कारण फतेहाबाद में बड़ा वोट बैंक यहां इस परिवार के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का वोट बैंक इनेलो और जजपा के गठन के बाद मतदाता दो धड़ों में बंट गए। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में जजपा ने यहां से 74069 वोट प्राप्त किए थे। भाजपा के प्रत्याशी दुड़ाराम जजपा प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र सिवाच से मात्र 3300 वोट ज्यादा लेकर विधायक बने थे। ऐसे में अगर दुष्यंत चौटाला के परिवार का कोई सदस्य यहां से मैदान में उतरेगा तो विरोधियों के पसीने छूटने तय हैं। हालांकि जजपा प्रत्याशी रहे डॉ. वीरेंद्र सिवाच अब जजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।
विज्ञापन


जिले में पिछले एक साल से दुष्यंत व दिग्विजय की बढ़ चुकी है सक्रियता
फतेहाबाद जिले में पिछले एक साल से खुद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और उनके छोटे भाई दिग्विजय चौटाला की सक्रियता बढ़ चुकी है। उपमुख्यमंत्री पिछले सप्ताह ही छह बड़े गांवों में जनसभाएं करके गए हैं। पिछले साल भी उन्होंने शहर में एक ही दिन में 18 से ज्यादा कार्यक्रमों में शिरकत की थी। इन 18 में से ज्यादातर कार्यक्रम पंजाबी समाज के लोगों के यहां हुए थे। पंजाबी समाज फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में बड़े वोट बैंक के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तय है कि इस बार फतेहाबाद विधानसभा सीट पर जजपा बड़ा सरप्राइज देगी। हम फिलहाल कोई नाम अनाउंस नहीं करेंगे। मगर प्रत्याशी ऐसा होगा कि उनके मैदान में आने के बाद दूसरी पार्टियां अचंभित हो जाएंगी। विरोधियों को वोट लेने में बहुत ज्यादा मुश्किलें आएंगी।
सुरेंद्र लेगा, प्रदेश उपाध्यक्ष, जननायक जनता पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed