फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Third eye stuck between city council and administration, not a single camera installed

Fatehabad News: नगर परिषद और प्रशासन के बीच फंसी तीसरी आंख, नहीं लगा एक भी कैमरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Third eye stuck between city council and administration, not a single camera installed
फतेहाबाद के फव्वारा चौक पर लगा सीसीटीवी कैमरा जो कि खराब हो चुका है।
फतेहाबाद। शहर में तीसरी आंख लगवाने का प्रोजेक्ट नगर परिषद और पुलिस प्रशासन के बीच फंस कर रह गया है। शहर में चोरी, स्नेचिंग समेत आपराधिक घटनाएं होने के बावजूद मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी लगवाने की अधिकारी जहमत नहीं उठा रहे हैं। सीसीटीवी लगवाने के जिम्मेदार एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। पुलिस विभाग ने खुद शहर के 54 महत्वपूर्ण जगह चिह्नित किए हैं, जहां पर सीसीटीवी लगाए जाने जरूरी हैं। मौजूदा हालात यह है कि इन 54 प्वाइंटों पर कैमरे लगवाने की फाइल उपायुक्त कार्यालय में दबकर रह गई है। शहरवासियों ने अब नए उपायुक्त अजय सिंह तोमर से प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने की उम्मीद जताई है। शहर में सीसीटीवी को लेकर वर्ष 2019 में नगर निकाय और पुलिस विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। इस बैठक में नगर निकाय ने सीसीटीवी लगवाने से मनाकर दिया था। नगर निकाय विभाग ने हवाला दिया था कि पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा है। वर्ष 2015 में तत्कालीन सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने फतेहाबाद प्रशासन से जिले में सीसीटीवी लगाने को लेकर सूची मांगी थी और प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा था लेकिन प्रशासन ने प्रस्ताव ही तैयार नहीं किए। इसके चलते एमपी लैंड से सीसीटीवी नहीं लग पाए।
विज्ञापन



शहर के इन स्थानों पर सीसीटीवी की अधिक आवश्यकता
शहर के भूना मोड़, बीघड़ चौक, लालबत्ती चौक, फव्वारा चौक, जवाहर चौक, डीएसपी रोड, लाजपत चौक, खेमाखाती रोड, माजरा रोड, भट्टू रोड बाईपास, मॉडल टाउन, धर्मशाला रोड, संन्यास आश्रम रोड, चार मरला कॉलोनी, भीमां बस्ती, रतिया मोड, रतिया चुंगी, कबीर बस्ती, वाल्मीकि चौक, अशोक नगर, गुरुनानकपुरा मोहल्ला में सीसीटीवी लगवाने की अधिक आवश्यकता है।
विज्ञापन



शहर की संस्थाओं ने मिलकर लगवाए थे कैमरे
शहर की प्रमुख संस्थाओं ने मिलकर शहर के लाल बत्ती चौक, थाना रोड पर कैमरे लगवाए थे, जिसका कंट्रोल रूम नगर परिषद में था। जब कोई वारदात होती थी तो पुलिस सीसीटीवी खंगालने पहुंच जाती थी और संस्थाओं को गवाही के लिए बुलाया जाता था। जिससे तंग आकर संस्थाओं ने यह सीसीटीवी कैमरे हटवा दिए। अब शहर में प्रशासनिक स्तर पर कहीं भी सीसीटीवी नहीं लगे हैं। हालांकि लोगों ने अपने स्तर पर ही अपने संस्थानों में सीसीटीवी लगवाए हुए हैं। अभी भी किसी वारदात के लिए पुलिस को इन संस्थानों से ही फुटेज लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बाजारों में सीसीटीवी लगवाने से चोर या किसी घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने में आसानी होती है। सीसीटीवी लगाने का प्रोजेक्ट लंबे समय से अटका पड़ा है। प्रशासन को इसे सिरे चढ़ाना चाहिए।

-अशोक नारंग, प्रधान, व्यापार मंडल
कोट
शहर में सीसीटीवी लगवाने को लेकर बातचीत चल रही है। जल्द ही शहर के मुख्य प्वाइंटों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
-जगदीश काजला, डीएसपी फतेहाबाद।
कोट
शहर में सीसीटीवी लगवाने का काम पुलिस विभाग को करना है। यह उन्हीं के अधिकार क्षेत्र में हैं। काफी समय पहले डीजीपी स्तर की बैठक में भी यही फैसला हुआ था।
-अमित कौशिक, एक्सईएन, नगर परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed