फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thieves took away cash and goods from four shops in a single night in the city

Fatehabad News: शहर में एक ही रात में चार दुकानों पर चोरी, नकदी और सामान ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash and goods from four shops in a single night in the city
फतेहाबाद। शहर में एक ही रात में चार दुकानों पर चोरी की वारदातें हुए है। चोर माजरा रोड पर दो दुकानों और भट्टू रोड व तहसील चौक में एक दुकान के शटर का ताला तोड़कर नकदी और सामान चुराकर ले गए है। दुकानदारों ने मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी है। जानकारी के के मुताबिक शहर के माजरा रोड पर चोर गोयल बर्तन स्टोर से करीब चार हजार रुपये नकदी चुराकर ले गए। दुकान संचालक हनुमान गोयल ने बताया कि चोर रात के समय दुकान में घुसे और गल्ले का ताला तोड़कर नकदी ले गए हैं। माजरा रोड पर ही गुलशन किरयाणा स्टोर से चोर बीड़ी के पैकेट और सर्फ के पैकेट चुराकर ले गए हैं। चोरों को गल्ले में नकदी नहीं मिली। तीसरी वारदात तहसील चौक में हुई है। चोर यहां मृदल डेयरी से 2800 रुपये नकदी चुराकर ले गए। चौथी वारदात शहर के भट्टू रोड पर रईया मेडिकोज पर हुई है। रईया मेडिकोज के संचालक संदीप ने बताया कि चोरों ने रात को एल्यूमीनियम के गेट पर लगे शीशे को भी तोड़ दिया और गल्ले से करीब डेढ़ हजार की नकदी चुराकर ले गए। मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed