{"_id":"6504971e45591219a709fa74","slug":"thieves-entered-three-dhanis-of-bhuthan-khurd-stole-14-tola-gold-jewelery-and-cash-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-5542-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूथन खुर्द की तीन ढाणियों में घुसे चोर, 14 तोले सोने के जेवर और नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूथन खुर्द की तीन ढाणियों में घुसे चोर, 14 तोले सोने के जेवर और नकदी चुराई
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भूथन खुर्द में चोर तीन ढाणियों में घुसकर करीब 14 तोले सोने के जेवर और नकदी चुराकर ले गए। वारदात वीरवार देर रात एक बजे से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। मामले में भूथन खुर्द निवासी सूरजभान ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में भूथन खुर्द निवासी सूरजभान ने बताया कि वो शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे उठे तो घर का मेन गेट खुला था और कमरों में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी संभाली तो उसमें दो तोले गले का लॉकेट, तीन तोले सोने का कड़ा, तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमका, पत्नी के दो लॉकेट, मंगलसूत्र समेत करीब 12 तोले सोने के जेवर और दूसरे कमरे में संदूक से 1.25 लाख रुपये की नकदी गायब मिली। पड़ोसी अमित की ढाणी से चोर संदूक में से 32 हजार 500 रुपये की राशि, ढाई तोले सोने के जेवर, साढ़े सात तोले चांदी के जेवर चुराकर ले गए। इसके अलावा पड़ोसी सुभाष की ढाणी में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
एक से तीन बजे के बीच हुई घटना
पुलिस को दी शिकायत में सूरजभान ने बताया कि चोरों ने घटना को एक से तीन बजे के बीच अंजाम दिया है। शिकायत में बताया कि पड़ोसी सुभाष की पत्नी सुबह साढ़े तीन बजे घर के काम में लग गई थी। ऐसे में चोरों ने इससे पहले वारदात को अंजाम दिया है।