फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thieves entered the house through the window, stole gold and silver jewelery and cash worth Rs 1.5 lakh

Fatehabad News: घर में खिड़की से घुसे चोर, सोने-चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख की नकदी चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house through the window, stole gold and silver jewelery and cash worth Rs 1.5 lakh
भूना। ढाणी सांचला गांव में भट्टू रोड पर एक मकान में चोरों ने पीछे की खिड़की से घुसकर 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व डेढ़ लाख की नकदी निकाल कर फरार हो गए। घर के सदस्यों को सुबह चोरी का पता तब लगा, जब वे नींद से उठकर कमरे की तरफ गए। पुलिस ने ढाणी सांचला निवासी रामनिवास बुरड़क की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

ढाणी सांचला निवासी रामनिवास बुरड़क के बेटे अमनदीप बुरड़क ने बताया कि वीरवार रात को परिवार के सदस्य करीब 12 बजे नींद के लिए सोए थे। देर रात को चोरों ने मकान के पीछे लगी हुई। खिड़की का शीशा उतार कर घर में प्रवेश किया। संदूक में रखे हुए 25 तोला सोने की हस्ली, गले का हार, गले का लॉकेट, चार अंगूठी के आभूषण व 7 तोले चांदी का नारियल तथा करीब डेढ़ लाख की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शादी राम ने बताया कि ढाणी सांचला के रामनिवास की शिकायत पर चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। पुलिस चोरों की पहचान को लेकर सीसीटीवी फुटेज व अन्य गतिविधियों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed