फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thieves entered the house by breaking the window of the room, stole jewelry and cash

Fatehabad News: कमरे की खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, जेवर और नकदी चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house by breaking the window of the room, stole jewelry and cash
फतेहाबाद। गांव भूथनकलां की ढाणी में कमरे की खिड़की तोड़कर चोर घर में घुस गए। चोर घर में से नकदी और 9 तोले सोने के जेवर चुराकर ले गए। मामले को लेकर सदर पुलिस को शिकायत दी गई है। गांव भूथनकलां ढाणी निवासी नरेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार ने बताया कि उनकी ढाणी भिरड़ाना रोड पर बनी हुई है। जिसमें वह परिवार समेत रहते है। 14-15 अगस्त की रात को चोर कमरे की खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे। चोरों ने अलमारी में से सूटकेस निकालकर उसमें से चार सोने की चूड़ियां, दो अंगूठी, सोने की चेन, 60 हजार रुपये की नकदी और 15 लेडिज सूट चुराकर ले गए। घटना का पता उन्हें सुबह चला जब वह उठे।
विज्ञापन

घर से 49 हजार की नकदी और मोबाइल चोरी
गांव बीघड़ में चोर घर से 49 हजार की नकदी और मोबाइल चोरी करके ले गए। इस संबंध में बीघड़ निवासी सुरजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत सिंह ने बताया कि वह गांव किराने की दुकान करता है। 15 अगस्त को घर में बेड के गद्दे के नीचे 49 हजार रुपये की नकदी रखी थी और चारपाई पर मोबाइल था। जब वह किसी काम से बाहर गया तो मेन गेट को ताला लगाकर गया था। रात जब वह आया तो मोबाइल और बेड के नीचे रखी नकदी गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed