फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thieves entered the house and broke the lock of the box and stole jewellery.

Fatehabad News: चोरों ने घर में घुसकर संदूक का ताला तोड़कर चुराए जेवरात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house and broke the lock of the box and stole jewellery.
भूना। गांव बुवान में एक घर में चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 21 तोले सोने व 10 तोले चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। आभूषणों की अनुमानित कीमत 13 लाख से अधिक बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुवान निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका घर बुवान में बोस्ती रोड पर बना हुआ है। उसकी माता उकलाना के गांव बुड्ढाखेड़ा में गई हुई थी। पूरा परिवार घर में ही सोया हुआ था। उनकी माता के कमरे में रखे संदूक में सोने व चांदी के आभूषण रखे हुए थे। रात्रि करीब पौने 12 बजे के करीब पूरा परिवार अलग-अलग कमरों में गहरी नींद में सोया हुआ था। वहीं उनकी माता का कमरा पूरी तरह से बंद था। जब परिवार के सदस्य सुबह 4 बजे पशुओं को चारा डालने के लिए उठे, तो घर में चोरी की घटना घटित हो चुकी थी। मां के कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। संदूक के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके थे। भूना एसएचओ रामपाल लोहचब ने बताया कि चोरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed