{"_id":"658afdc93494a80f130c0da4","slug":"thieves-broke-locks-of-two-shops-in-ratia-attacked-building-owner-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-10378-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतिया में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े, बिल्डिंग मलिक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतिया में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े, बिल्डिंग मलिक पर किया हमला
विज्ञापन
दुकानों के टूटे तालो का निरीक्षण करते पुलिस टीम
रतिया। रतिया की अनाज मंडी की बैक साइड सोमवार देर रात्रि चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान जब बिल्डिंग का मालिक वहां से गुजर रहा था तो उसने चोरों को आवाज लगाई। इसके बाद चोरों ने लोहे की राॅड से बिल्डिंग मालिक पर हमला कर दिया और फरार हो गए। सुबह दुकान मालिकों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार किसान संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह बोडा ने अनाज मंडी के बैक साइड पर एक दुकान किराए पर लेकर उसमें डेयरी खोल रखी है। देर रात्रि चोर दुकान का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए और चोरी का प्रयास किया। मगर वहां उन्हें कोई नकदी नहीं मिली। इसके बाद जब वह साथ की दुकान में ताला तोड़ रहे थे तो वहां पर बिल्डिंग मालिक बलविंदर सिंह गुरुद्वारे से सेवा करके वापस आया। उसने दुकान पर चोरी होती देख चोर को आवाज लगाई, जिसके बाद चोर ने बाहर आकर बिल्डिंग मालिक बलविंदर सिंह पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसने शोर मचा दिया तो चोर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सुखदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रतिया में बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने 2 जनवरी को रतिया विधायक लक्ष्मण नापा के कार्यालय के सामने धरना भी देने का निर्णय लिया। सूचना पाकर सिटी थाना अध्यक्ष जय सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।