फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thieves are becoming active as soon as the police patrol is over

Fatehabad News: पुलिस गश्त खत्म होते ही सक्रिय हाे रहे चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves are becoming active as soon as the police patrol is over
फतेहाबाद में चोरी मामले में सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रही ऑल्टो कार।
फतेहाबाद। शहर में बेखौफ चोर पुलिस को बार-बार चुनौती दे रहे हैं। जो समय पुलिस के सोने का होता है, उसी समय चोर सक्रिय हो रहे हैं। छह मोटरसाइकिलों और पैदल भी पुलिस की गश्त होने के बावजूद शनिवार अलसुबह चोरों ने शहर के चार अलग-अलग क्षेत्रों में ऑटो वर्क्स की दुकानों के ताले तोड़कर बैटरियां व अल्टीनेटर चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें ऑल्टो कार में सवार होकर युवक आते हैं और चोरी को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चारों चोरी सुबह चार बजे से पांच बजे के बीच की गई हैं। वहीं, पुलिस भी सुबह 4 बजे तक गश्त करती है। इसके बाद अपने-अपने थाने व चौकियों में जाकर पुलिसकर्मी सुस्ताने लगते हैं। डीएसपी सुभाष बिश्नोई का दावा है कि ऑल्टो कार सवार चोर कई अन्य जिलों में भी चोरी कर चुके हैं। दूसरे जिलों में भी सिर्फ बैटरियां ही चुराई हैं। फतेहाबाद में चोरों ने लालबत्ती चौक के पास स्थित प्रताप मार्केट में वर्मा इलेक्ट्रिक वर्क्स से करीब 50 हजार कीमत के 25 अल्टीनेटर व दो बैटरियां चुराई। दुकान संचालक गुरुनानकपुरा निवासी सोनू वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह दुकान पर आया तो ताला टूटा हुआ मिला और बैटरी व अल्टीनेटर गायब थे। दूसरा मामला हिसार रोड पर हनुमान ऑटो वर्क्स का है। दुकान संचालक गांव चबलामोरी निवासी मान सिंह ने बताया कि हिसार रोड स्थित उसकी दुकान से तीन नई बैटरी, 10 पुरानी बैटरी व 6 अल्टीनेटर चोरी हुए हैं। दुकान के सामने स्थित पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से पता चला कि सुबह करीब 5 बजे एक ऑल्टो कार उनकी दुकान के आगे आकर रुकती है और उसमें से मुंह पर कपड़ा बांधे हुए एक युवक निकलकर उसकी दुकान पर सेंधमारी करता दिख रहा है। तीसरा मामला भट्टू रोड पर न्यू सैनी ऑटो वर्क्स का है। यहां से चोरों ने ताले तोड़कर बैटरी चोरी कर ली। वहीं चौथा मामला हिसार रोड स्थित ओम टायर्स का है। यहां से चोरों ने सुबह करीब 4 बजे सेंधमारी कर दो इनवर्टर बैटरी व नकदी चोरी कर ली। यहां भी ऑल्टो कार में दो युवक आते हैं और दुकान से दो बैटरियां चोरी करके ले जाते हैं।
विज्ञापन


अलसुबह दे रहे वारदात को अंजाम
शहर में स्नेचिंग और चोरी की वारदात पहले भी सुबह के समय हो चुकी है। पुलिस की गश्त देर रात को होती है। गश्त सुस्त होते ही चोर एक्टिव हो जाते है और वारदात को अंजाम देते है। मिनी बाईपास पर पीडब्ल्यूडी के उप अधीक्षक से स्नेचिंग की वारदात अलसुबह हुई थी। इसके अलावा दुर्गा मंदिर के सामने सब्जी व्यापारी से भी लूटपाट का प्रयास अलसुबह ही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले गश्त के लिए मिले हैं 25 मोटरसाइकिल
जिले में गश्त के लिए पुलिस विभाग की तरफ से 25 मोटरसाइकिल मिले हैं। वीरवार को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ये ही नहीं रात को पुलिस अधिकारियों ने शहर में पीसीआर और मोटरसाइकिल के साथ मार्च निकाला था।

लूटपाट, चोरी के खिलाफ लामबंद होंगे संगठन, 10 मार्च को करेंगे बैठक
शहर में बढ़ती चोरी व लूटपाट की वारदातों पर रोष प्रकट करते हुए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों की एक बैठक 10 मार्च को होगी। सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय पर जिस बेखौफ अंदाज में आपराधिक तत्व आमजन मानस, दुकानदार, यहां तक की मजदूर तबके को निशाना बना रहे हैं, वह बेहद चिंता का विषय है। इससे बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण बात क्या होगी कि पुलिस कप्तान ने एक दिन पहले ही बाइक व पीसीआर फोर्स के साथ मार्च निकलवा कर दावा किया था कि अपराधी अब बचेंगे नहीं, लेकिन अगले ही दिन चोरों ने जीटी रोड से दुकानों से सामान चुराकर इन दावों की हवा निकाल दी। शहर को आपराधिक तत्वों से बचाने के लिए अब आमजन के साथ-साथ संगठनों को एकजुट करके सरकार व प्रशासन पर ठोस नीति बनाने का दबाव बनाया जाएगा। विरोध स्वरूप एक दिन बाजार बंद करने जैसे कठोर निर्णय भी लिए जाएंगे। अब शहर आपराधिक तत्वों के खिलाफ लामबंद जरूर होगा।

कोट
पुलिस की तरफ से लगातार गश्त की जा रही है। पुलिसकर्मी पैदल भी गश्त करते हैं। दुकानों पर चोरी की जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, उसमें ऑल्टो कार सवार युवक अंजाम दे रहे हैं। यह कोई गिरोह है, जो कई अन्य जिलों में भी दुकानों से बैटरियां चुरा चुका है।
-सुभाष चंद्र, डीएसपी (मुख्यालय), फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed