फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thief broke the lock of grocery shop in village Chaubara and stole 15 thousand rupees

Fatehabad News: गांव चौबारा में चोर ने किराना की दुकान का ताला तोड़कर चुराए 15 हजार रुपये

Thu, 18 Apr 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 18 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Thief broke the lock of grocery shop in village Chaubara and stole 15 thousand rupees
भूना। गांव चौबारा में बुधवार तड़के चोर किराना की दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गया और काउंटर की दराज में रखे 15 हजार रुपये चुरा ले गया। दुकान में लगे सीसीटीवी में घटना की फुटेज आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चौबारा निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि उसकी गांव के मुख्य चौक में किराना की दुकान है। जब बुधवार सुबह दुकान पर गया तो बाहर से शटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर से सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के काउंटर में रखे हुए पंद्रह हजार रुपये भी गायब थे। सीसीटीवी फुटेज में चोर बुधवार अलसुबह तीन बजे चोरी की घटना को अंजाम देता हुआ नजर आया।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने दुकानदार दिलबाग सिंह की शिकायत के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोर के खिलाफ केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि दुकान में चोरी करने वाले चोर की पहचान करके उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed