फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   They are pleading with the government to provide them regular jobs

Fatehabad News: सरकार से नियमित काम देने की लगा रहे गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
They are pleading with the government to provide them regular jobs
भट्टूकलां में एफसीआई गेट के सामने प्रदर्शन करते मजदूर यूनियन के सदस्य।
भट्टू कलां। भट्टू कलां में भारतीय खाद्य निगम में कार्यरत मजदूर यूनियन के सदस्यों ने दूसरे दिन भी गोदाम के मुख्य गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधान रामबिलास ने कहा कि मजदूर केंद्र सरकार से उन्हें नियमित काम देने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन


मगर सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में इस समय नो वर्क-नो पे के चलते उनको आजीविका चला पाना मुश्किल हो रहा है। सचिव मामन ने कहा कि उनकी मांग सिंगल लेबर सिस्टम भी लागू करवाने की है। मासिक गारंटी मजदूरी निर्धारित की जाए। उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा व रिहायशी सुविधा मुफ्त प्रदान हो ताकि उनके बच्चे पढ़ सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह से उनकी 15 मांगे हैं, जिसको लेकर यूनियन के आह्वान पर वे 9 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह दो घंटे धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे। अपनी मांगों को लेकर 10 दिसंबर को दिल्ली में अधिकार रैली भी करेंगे। फिर भी सरकार ने उनकी आवाज नहीं सुनी तो वे 10 दिसंबर सायं 4 बजे बाद दिल्ली में ही एफसीआई मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर देंगे। इस मौके पर सतबीर, गंगाधर राम, कोषाध्यक्ष रामचंद्र, रणबीर सिंह, अशोक, सुबोध साह, चिमनलाल, बनवारी, अरुण, प्रभु, महेंद्र, रंजीत राय, सीताराम सहित कई मजदूर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed