फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There will be an increase in temperature in Fatehabad district

Fatehabad News: फतेहाबाद जिले में दो अक्तूबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, तापमान में होगी बढ़ोतरी

Mon, 30 Sep 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
There will be an increase in temperature in Fatehabad district
फतेहाबाद। मानसून के बाद मौसम में बदलाव आने लगा है। इस कारण जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इससे आमजन को दिन के समय अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है। इन दिनों जिले में खरीफ की फसलों की कटाई और मढ़ाई का काम शुरू हो गया है। खेतों में काम करने वाले किसानों और श्रमिकों को तेज धूप में काम करने में परेशानी हो रही है। खासकर नरमे की चुगाई करने वाले किसानों को धूप परेशान कर रही है।
विज्ञापन

किसान देवेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, दलीप कुमार, कृष्ण लाल, रोहताश कुमार, बलराम, इंद्रराज और जगदीश आदि ने बताया कि धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो धान की फसल बिछ सकती है। इससे उत्पादन में कमी होगी। वहीं नरमे और कपास की चुगाई का काम प्रभावित होगा। किसानों के अनुसार अब अगले एक माह तक मौसम साफ रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक कृषि अधिकारी डॉ. बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में अब मौसम साफ और खुश्क रहने में ही किसानों को फायदा है। अगर अब बारिश होती है फसलों की कटाई के काम में देरी होगी। इससे सरसों और सब्जियों की फसलों की बिजाई प्रभावित होगी।


मौसम आमतौर पर 2 अक्तूबर तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। बीच-बीच में आंशिक बादल भी छाएंगे। हल्की से मध्यम गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है। -डॉ. मदन लाल खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed