फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There will be a program on the first Lohri of girls born this year

Fatehabad News: इस साल जन्मीं बच्चियों की पहली लोहड़ी पर होगा कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
There will be a program on the first Lohri of girls born this year
फतेहाबाद। सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से लगातार 12वां लोहड़ी बेटियों के नाम कार्यक्रम 2024 में जन्मी बच्चियों की पहली लोहड़ी का आयोजन 12 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम अरोड़वंश धर्मशाला में सुबह 10 से 1 बजे तक रीति-रिवाज के साथ आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


संस्था अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से लगातार 2012 से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक उनकी संस्था 20 हजार से अधिक बच्चियों की पहली लोहड़ी मना चुकी हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को सम्मान देना है। संस्था महिला विंग संरक्षक वीना भ्याना ने भी कहा कि 12 जनवरी को बच्चियों की पहली लोहड़ी मनाकर उन्हें व उनके अभिभावकों को सम्मान दे रही है। वहीं 10 वर्ष से ऊपर की बच्चियों को नृत्य व अन्य गतिविधियां भी समय दर समय निशुल्क सिखलाई जाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि जिनकी भी बच्ची का जन्म 2024 में हुआ है वह अपनी बच्ची की पहली लोहड़ी उक्त कार्यक्रम में मनाएं। इन बच्चियों को सम्मान स्वरूप जो सर्टिफिकेट दिया जाता है, उसे बच्चों के निजी अस्पताल में दिखाने पर एक वर्ष तक ओपीडी फीस में विशेष छूट मिलती है। बच्ची को प्रथम दाखिले में भी विभिन्न स्कूलों की ओर से छूट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed