फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There will be a lot of cultural programs on Geeta Jayanti, administration is busy in preparations

Fatehabad News: गीता जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मचेगी धूम, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Wed, 04 Dec 2024 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Dec 2024 11:29 AM IST
विज्ञापन
There will be a lot of cultural programs on Geeta Jayanti, administration is busy in preparations
फतेहाबाद में लघु सचिवालय में मंगलवार को गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों की बैठक को संबोधित करती
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय पर पंचायत भवन में 9 से 11 दिसंबर तक जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनी, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नगर शोभा यात्रा, ग्लोबल चैंटिंग सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


11 दिसंबर को शोभा यात्रा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह होगा। मंगलवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों व प्रबंधों के लिए डीसी मनदीप कौर ने संबंधित अधिकारियों व विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव को मनाने के लिए अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करें। गीता महोत्सव में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं व शहर के गणमान्य व्यक्तियों का भी सहयोग अपेक्षित रहेगा। यह आयोजन सरकारी स्तर तक सीमित न रहे बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी इसमें सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने विभागों की ड्यूटियां निर्धारित की। समारोह से जुड़े अन्य कार्यों व प्रबंधों के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की कमेटियां भी गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ता और विद्वान समझाएंगे गीता का ज्ञान

महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध वक्ता व विद्वानजन आमजन को गीता ज्ञान के रहस्य व उपदेशों का मर्म समझाएंगे। गीता जयंती महोत्सव में शैक्षणिक संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि समारोह में सांस्कृतिक व गीता पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण हों और गीता की झलक दिखनी चाहिए। गीता जयंती महोत्सव में प्रस्तुत किए जाने वाला प्रत्येक कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण के जीवन अथवा गीता के ज्ञान व उपदेश पर आधारित हो जिससे आमजन को सार्थक संदेश मिले।


विभाग स्टॉल के माध्यम से देंगे योजनाओं की जानकारी
डीसी ने कहा कि शोभायात्रा के लिए पुलिस विभाग की मदद से सुरक्षित व बाधारहित रूट निर्धारित किया जाए। सभी विभाग पंचायत भवन में गीता जयंती समारोह स्थल पर अपनी-अपनी स्टॉल लगाएं और यह सुनिश्चित करें कि इन स्टॉलों के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिक प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed