कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। नवंबर माह कोरोना संक्रमण को लेकर अब तक का सबसे खतरनाक रहा अगर सावधानी नहीं बरती तो दिसंबर माह और भी ज्यादा भयंकर होने वाला है। चिकित्सक खुद इस बात को मान रहे है। नवंबर माह में अब तक की सबसे ज्यादा मौतें हुई है। सितंबर माह में पहले 25 मौतें जिले में हुई थी जबकि नवंबर माह में 41 मौतें हुई। जांच के दौरान हर 16 वां व्यक्ति नवंबर माह में कोरोना संक्रमित मिला है। 20296 कोरोना के टेस्ट लिए गए तो 1196 मरीज संक्रमित मिले हैं। नवंबर माह में राहत की बात ये भी रही है कि जिस तेजी से मरीज बढ़े है उसी तेजी से ठीक भी हुए हैं। नवंबर माह में 1115 मरीज ठीक हुए हैं। 19 मरीज नए मिले, 50 ठीक हुए : जिले में कोरोना संक्रमण के सोमवार को 19 नए मामले सामने आए है। 50 मरीज ठीक भी हुए हैं। 3210 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में अब तक 100 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें नवंबर माह में हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार दोपहर तक भट्टू के हिसार रोड निवासी 65 वर्षीय महिला, गांव मताना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव जल्लोपुर निवासी 42 वर्षीय महिला, फतेहाबाद के हरनाम सिंह कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति व हुडा सेक्टर तीन निवासी छात्रा कोरोना संक्रमित मिली है।
जिले में कोरोना संक्रमण के सोमवार को 19 मामले आए हैं। लोगों से अपील है कि वह कोरोना की जांच जरूर करवाएं। अगर लक्षण दिख रहे हैं तो फ्लू क्लीनिक में टेस्ट करवाएं। दिसंबर माह में खतरा ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। - डॉ.विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।