{"_id":"6644fb6d7ee1261bf903eb0f","slug":"there-was-panic-among-the-hospital-staff-for-three-hours-after-the-arrival-of-the-director-general-of-health-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-116828-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्वास्थ्य महानिदेशक के आने की सूचना से तीन घंटे तक अस्पताल स्टाफ में रही खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्वास्थ्य महानिदेशक के आने की सूचना से तीन घंटे तक अस्पताल स्टाफ में रही खलबली
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर जानकारी लेने के लिए खड़े लोग
फतेहाबाद। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आरएस पूनिया के नागरिक अस्पताल आने की सूचना को लेकर सुबह 11 बजे तक अधिकारियों, डॉक्टर व स्टाफ में खलबली मची रही। डॉक्टर व कर्मचारी एप्रेन में नजर आए और इमरजेंसी वार्ड के बाहर स्ट्रैचर पर चादरें बिछाई गईं। यहां तक कर्मचारी सफाई करने में जुटे रहे। सुबह 11 बजे तक हड़कंप की स्थिति रही और फोन पर एक-दूसरे से जानकारी लेते हुए नजर आए। लेकिन स्वास्थ्य महानिदेशक रतिया नागरिक अस्पताल का निरीकक्षण कर सीधे सिरसा पहुंचे।
सिरसा में डीजी की रिव्यू बैठक को लेकर जिले से भी अधिकारी पहुंचे। सिविल सर्जन कार्यालय से उप सिविल सर्जन सिरसा पहुंचे और रिव्यू बैठक में भाग लिया। हालांकि बताया जा रहा है स्वास्थ्य महानिदेशक ने टीबी प्रोग्राम पर ही ज्यादा फोकस किया। टीबी के आंतरिक मूल्यांकन को लेकर दो दिन तक जिले में स्टेट टीबी टीम ने निरीक्षण किया था। ये रिपोर्ट डीजी के सामने पेश की गई। तीन माह पहले हुए मूल्यांकन और अब की रिपोर्ट को लेकर समीक्षा की गई। इस बैठक में जिले से टीबी प्रोग्राम से जुड़े अधिकारी, डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे।
दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर फिर नहीं चला पोर्टल
दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर नागरिक अस्पताल में कैंप लगाया गया। लेकिन पिछले सप्ताह की तरह इस बार भी पोर्टल नहीं चला। इसके चलते मैनुअल फॉर्म दिव्यांगों को दिया गया। जिस पर विशेषज्ञों ने दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर मूल्यांकन किया। हालांकि इस बार भी कैंप में कई विशेषज्ञ नहीं पहुंचे। यहां तक उप सिविल सर्जन डॉ. संगीता अबरोल भी कैंप में शामिल नहीं हुई।