फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was no water drainage in Rangoi, tanker and generator fell into the pit, connection cut

रंगोई में नहीं हुई पानी निकासी, टैंकर व जनरेटर गड्ढे में गिरे, कनेक्शन कटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
There was no water drainage in Rangoi, tanker and generator fell into the pit, connection cut
फतेहाबाद के जवाहर चौक में बारिश के बाद जमा हुआ पानी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर से बारिश के पानी की निकासी को लेकर चिल्ली झील में आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया प्रोजेक्ट मंगलवार सुबह प्री मानसून की पहली बारिश में ही फेल हो गया और निर्माण विवादों में आ गया है। चिल्ली झील में बनाए गए डिस्पोजल टैंक के पास करीब 10 फुट गहरा गड्ढा होने से उसमें जनरेटर और पानी का टैंकर गिर गए। यही नहीं बनाए गए कमरे के नीचे से भी मिट्टी खिसक गई है, जिससे वह कभी भी गिर सकता है। कंट्रोल रूम के पास मिट्टी खिसकने से डिस्पोजल टैंक की मोटरों का बिजली कनेक्शन भी कट गया है। इसमें चलते डिस्पोजल टैंक बंद हो गया है। सिंचाई विभाग द्वारा यहां पर खोदाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन

डिस्पोजल टैंक से रंगोई नाले में पानी निकासी न होने से जवाहर चौक से चिल्ली क्षेत्र को जा रही गली में घरों और दुकानों में पानी घुस गया। यहां तक कि जवाहर चौक क्षेत्र में भी जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है प्रोजेक्ट
शहर के धर्मशाला रोड, तुलसीदास चौक, जवाहर चौक, भीमां बस्ती, पुरानी तहसील चौक क्षेत्र, डीएसपी रोड के बारिश पानी निकासी के लिए चिल्ली क्षेत्र में डिस्पोजल टैंक बनाया गया है जो कि अभी हाल ही में तैयार हुआ है। यहां से रंगोई नाले में पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डाली गई है। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। लेकिन पहली बार में ही ये प्रोजेक्ट फेल हो गया है। लोगों का कहना है कि इसके निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ। इसके चलते नाला भी टूट गया। यहां तक कि जो कमरा बनाया गया है उसके नीचे की मिट्टी खिसक गई है। कमरे की नींव को ही मजबूत नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या स्कूल का डिस्पोजल टैंक हुआ शुरू, तीन घंटे में निकला पानी
जनस्वास्थ्य विभाग ने कन्या स्कूल में बनाए गए डिस्पोजल टैंक को मंगलवार को शुरू कर दिया। धर्मशाला रोड और तुलसीदास चौक का पानी डिस्पोजल टैंक में पहुंचा और यहां से मोटर के जरिये पानी को चिल्ली झील में बनाए गए डिस्पोजल टैंक में छोड़ा गया। लेकिन चिल्ली झील के डिस्पोजल टैंक से रंगोई नाले में पानी निकासी न होने से ओवरफ्लो हो गया। हालांकि धर्मशाला रोड और तुलसीदास चौक से पानी करीब तीन घंटे में निकल गया है। फिलहाल ये तभी कामयाब हो पाएगा जब चिल्ली झील में बने डिस्पोजल टैंक से पानी निकासी होगी।
डिस्पोजल टैंक के लिए मंगवाई गई बड़ी मोटरें : एसडीओ
चिल्ली झील में सिंचाई विभाग का खोदाई का काम चल रहा है, इसके चलते गड्डा हो गया और उसमें उन्हीं विभाग का जनरेटर और टैंकर गिरा है। डिस्पोजल टैंक के लिए बड़ी मोटर मंगवाई गई है, जो कि जल्द आ जाएगी। फिलहाल डिस्पोजल टैंक से रंगोई नाले में पानी निकासी का प्रयास किया जा रहा है। कन्या स्कूल के डिस्पोजल टैंक को भी शुरू कर दिया गया है। अब यहां जलभराव की समस्या नहीं रहेगी।

- दीपक कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

फतेहाबाद के चिल्ली क्षेत्र में डिस्पोजल टैंक के पास नीचे गड्डा होने से गिरने की कगार पर कंट्रोल र

फतेहाबाद के चिल्ली क्षेत्र में डिस्पोजल टैंक के पास नीचे गड्डा होने से गिरने की कगार पर कंट्रोल र- फोटो : Fatehabad

फतेहाबाद के चिल्ली क्षेत्र में डिस्पोजल टैंक के पास गड्डा होने से उसमें गिरा पानी का टेंकर

फतेहाबाद के चिल्ली क्षेत्र में डिस्पोजल टैंक के पास गड्डा होने से उसमें गिरा पानी का टेंकर- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed