{"_id":"66eb405f3294150e83084854","slug":"there-was-no-oil-or-soap-for-four-months-cleaning-workers-did-not-even-have-safety-equipment-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-122523-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चार माह से तेल मिला न साबुन, सफाई कर्मचारियों के पास सुरक्षा उपकरण तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चार माह से तेल मिला न साबुन, सफाई कर्मचारियों के पास सुरक्षा उपकरण तक नहीं
Thu, 19 Sep 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में बैठक करते हुए कर्मचारी
फतेहाबाद। नगर परिषद में तैनात सफाई कर्मचारियों को पिछले चार माह से सरसों का तेल और साबुन नहीं मिला है। कोरोना महामारी के दौरान नगर निकाय ने इसकी शुरूआत की थी। कर्मचारियों का आरोप है कि मामले को लेकर ईओ सुरेंद्र से मिले तो हैफेड के तेल की जगह कम गुणवत्ता का तेल देने की तैयारी कर रहे है।
ये ही नहीं कर्मचारियों के पास सफाई को लेकर सुरक्षा उपकरण भी नहीं है। ये हालात तब है जब नगर परिषद के चेयरमैन दो माह पहले अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं। हालांकि नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों को तेल हैफेड का ही देंगे फर्क सिर्फ ये है कि बाजार में सस्ता मिलता है और हैफेड से खरीदने पर महंगा है।
स्वच्छता पखवाड़ा के बीच नगर परिषद कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर चेतावनी दी है। इसको लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई फतेहाबाद की बैठक यूनियन कार्यालय में इकाई प्रधान नरेश राणा की अध्यक्षता संपन्न हुई। बैठक का संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया। मीटिंग में विशेष तौर पर राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड व जिला सचिव विजय ढाका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि संघ ने बार-बार नगर परिषद फतेहाबाद प्रशासन को मांग पत्र दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संघ ने आंदोलन करके पत्र जारी करवाए हैं, उन्हें लागू करने में देरी हो रही है। निकाय के पत्र में एक माह में एक लीटर सरसों तेल व चार साबुन देने के निर्देश है लेकिन 4 महीने से तेल व साबुन नहीं दिया जा रहा है। सफाई अभियान के नाम पर सफाई कर्मचारियों का शारीरिक शोषण किया जा रहा है व सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।
-- -- --
कर्मचारी बोले- बिना उपकरण काम करते हुए लगता है डर
कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारी सड़क पर काम करते हैं, उन्हें सफाई करते समय भय का माहौल रहता है। कोई अनहोनी होने का डर भी रहता है। शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए नए सफाई कर्मचारी लगाए जाने थे जोकि अब तक नहीं लगे हैं।
-- -- --
कर्मचारियों का आरोप, ईओ से मिले तो बात करने का लहजा नहीं था ठीक
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि इन मामलों को लेकर जब संघ का प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से मिला तो उनका बात करने का लहजा ठीक नहीं था। कर्मचारी पहले से हैफेड का तेल व डिटॉल की साबुन ले रहे थे। कार्यकारी अधिकारी कम गुणवत्ता का तेल व साबुन देने की फिराक में है लेकिन संघ इसे स्वीकार नहीं करेगा। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने फतेहाबाद प्रशासन को नोटिस दिया कि अगर 20 सितंबर शुक्रवार दोपहर तक सभी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो काम बंद करके उसी दिन गेट मीटिंग करते हुए शहर में प्रदर्शन करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेवारी नगर परिषद प्रशासन की होगी।
-- -- -- --
ये है नगर में कर्मचारियों की स्थिति :
नगर परिषद के वार्ड - 27
जनसंख्या - 92 हजार
रोजाना निकल रहा कचरा - 30 से 35 टन
नगर परिषद के पास पालिका रोल पर कर्मचारी : 117
नगर परिषद के पास स्थायी कर्मचारी - 32
-
कुछ समय पहले ही ज्वाइन किया है जबकि कर्मचारी कह रहे हैं कि उन्हें चार माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों को हैफेड का तेल व डिटॉल की साबुन देंगे। दोनों सामान वहीं से खरीदा जाएगा जहां कम रेट में मिलेगा।
- सुरेंद्र कुमार, ईओ नगर परिषद