फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was no cleanliness in the city, no garbage was collected from homes.

Fatehabad News: शहर में नहीं हुई सफाई, घरों से नहीं हुआ कचरे का उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
There was no cleanliness in the city, no garbage was collected from homes.
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में सफाई ब्रांच में ठप पड़ा कामकाज
फतेहाबाद। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई नहीं हुई। इसके अलावा न ही डोर टू डोर कचरे का उठान हुआ। नगर परिषद के करीब 150 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके चलते वार्ड और मुख्य बाजार में सफाई नहीं हुई। डोर-टू डोर कचरा उठान की निजी एजेंसी के कर्मचारियों ने भी सिर्फ सेकेंडरी प्वाइंट से कचरा उठाकर औपचारिकता की।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते शुक्रवार को शहर में 41 टन कचरे का उठान नहीं हुआ। शनिवार को सफाई होगी और कचरे का उठान होगा। इसके बाद रविवार को छुट्टी के चलते फिर सफाई नहीं होगी और न ही कचरे का उठान होगा। नगर परिषद ने निजी एजेंसी को 1687 रुपये प्रति टन के हिसाब से ठेका दे रखा है। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल में पहले भी निजी एजेंसी शामिल हुई थी। शहर से दो दिन तक कचरे का उठान नहीं हुआ था। इसके चलते जिला नगर आयुक्त कार्यालय ने नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बाद 1.70 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया था।
विज्ञापन


नहीं जमा हुआ एक लाख प्रॉपर्टी टैक्स
नगर परिषद में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित हुआ। नगर परिषद की गृहकर शाखा में ताला लटका रहा। टैक्स भरने पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा। इसके अलावा प्रॉपर्टी आईडी में आपत्तियां दूर करने व पीपीपी से लिंक करने का काम भी बंद रहा। नगर परिषद में करीब एक लाख रुपये गृहकर जमा नहीं हुआ। प्रॉपर्टी मालिकों को अब सोमवार को ही जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
भारत बंद के चलते डोर-टू-डोर कचरा उठान नहीं किया गया। सेकेंडरी प्वाइंट से कचरा उठवा दिया गया था।
-सुनील कुमार, सुपरवाइजर, डो-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी
कोट
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते डोर-टू-डोर कचरे का उठान नहीं हुआ है। शनिवार सुबह से उठान शुरू हो जाएगा।
-राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed