फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was electricity failure in the Municipal Council for three hours, work in the House Tax Branch was affected, officers and employees were sitting in the dark.

Fatehabad News: नगर परिषद में तीन घंटे गुल रही बिजली, गृहकर ब्रांच में प्रभावित हुआ काम, अंधेरे में बैठे रहे अधिकारी-कर्मचारी

Tue, 10 Sep 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 10 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
There was electricity failure in the Municipal Council for three hours, work in the House Tax Branch was affected, officers and employees were sitting in the dark.
बत्ती गुल।
फतेहाबाद। पावर हाउस में दिक्कत के कारण शहर के लालबत्ती चौक क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद होने से दुकानदारों के साथ सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। सुबह 6 बजे बंद हुई बिजली सप्लाई दोपहर 12 बजे बहाल हो पाई। इस बीच नगर परिषद की कई ब्रांचों में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को कार्यालय खुला तो लोगों की भीड़ भी ज्यादा रही और उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। आधार कार्ड बनवाने के लिए आए लोगों की संख्या भी आम दिनों की तुलना में ज्यादा रही। गर्मी और उमस के बीच आधार कार्ड अपडेट करवाने आए लोग बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

गृहकर शाखा में दोपहर 12 बजे तक काम प्रभावित रहा। यहां तक कई ब्रांच में अधिकारी और कर्मचारी गर्मी के बीच काम करते रहे। करीब 11 बजे जनरेटर चलाया गया तो कई ब्रांच में कनेक्शन न होने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। गृहकर शाखा के साथ-साथ आधार सेंटर पर भी कामकाज बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
खराब पड़ा है सोलर-सिस्टम
नगर परिषद द्वारा लाखों रुपये की कीमत से लगा सोलर सिस्टम लंबे समय से खराब पड़ा है। मरम्मत और देखरेख न होने के चलते बैटरियां तक खराब हो चुकी हैं। सिस्टम की नगर परिषद के किसी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा सुध नहीं ली गई। जबकि यहां लगे सोलर सिस्टम की 20 साल तक की वारंटी है। अगर सोलर सिस्टम शुरू होता है तो बिजली सप्लाई जाने पर कामकाज प्रभावित नहीं होगा।

-
मैं आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए आई थी। लेकिन दो घंटे हो गए बिजली न होने के चलते काम बंद है। गर्मी और उमस के बीच इंतजार करना पड़ रहा है।
- बलविंद्र कौर, आजाद नगर
-
मैं गांव से आधार कार्ड बनवाने आया था। काम छोड़कर सुबह जल्दी आया था ताकि जल्द आधार कार्ड बनवा सके। लेकिन यहां पर पता चला कि बिजली नहीं है। नगर परिषद को व्यवस्था करनी चाहिए।
- विक्रम, अकांवाली
-
पावर हाउस में दिक्कत के कारण बिजली सप्लाई बंद रही थी। तकनीकी फाल्ट ठीक होने के बाद सप्लाई बहाल हो गई थी।
- रविंद्र कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed