{"_id":"660d9ea15bff1f025f0e6d71","slug":"there-was-a-rise-in-the-purchase-of-mustard-11264-quintals-were-sold-in-one-day-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-115074-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सरसों की खरीद में आई तेजी, एक दिन में 11,264 क्विंटल बिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सरसों की खरीद में आई तेजी, एक दिन में 11,264 क्विंटल बिकी
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में सरसों की आवक प्रतिदिन बढ़ रही है। अभी तक कुल 29750 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। बुधवार को तीनों अनाज मंडियों में 11264 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। बुधवार को भट्टू की अनाज मंडी में 7500 क्विंटल व भूना में 2725 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। वहीं, फतेहाबाद की अनाज मंडी में 1039 क्विंटल सरसों खरीदी गई।
मौसम का बदलते मिजाज के चलते किसानों ने सरसों की कटाई की रफ्तार भी तेज कर दी है। कटाई व कढ़ाई के तुरंत बाद सरसों की फसल मंडी में पहुंच रही है। विशेष बात यह है कि अनाज मंडियों में आते ही सरसों की खरीद भी हाथोंहाथ हो रही है। बारिश के आसार के चलते उठान भी साथ-साथ करवाया जा रहा है। किसान रामेश्वर प्रसाद, दलीप सिंह, कृपाराम, नंदलाल, रमेश कुमार, कश्मीरी लाल, गोपीचंद, जीत कुमार आदि ने बताया कि इस बार तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण सरसों की फसल में नमी की मात्रा कम है। इस वजह से किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आ रही है। अनाज मंडी में सरसों की फसल लेकर आने वाले किसानों को फसल बेचने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।
कोट
मौसम में आए बदलाव काे देखते हुए सरसों की फसल का उठान साथ ही साथ किया जा रहा है। सरसों की बाेरियों को बारिश से भीगने से बचाने के लिए अनाज मंडी में तिरपाल की उचित व्यवस्था की गई है। मंडी में रखी अधिकतर सरसाें की ढेरियाें को शेड के नीचे रखा गया है।
विज्ञापन
महावीर सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी भट्टू कलां