फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was a fight between two canter drivers, one slit the other's throat with a sharp weapon

Fatehabad News: दो कैंटर चालकों में हुआ झगड़ा, एक ने दूसरे का नुकीले हथियार से गला रेता

Mon, 25 Sep 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 25 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
There was a fight between two canter drivers, one slit the other's throat with a sharp weapon
मृतक संजय का फाइल फोटो।
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के ओवरब्रिज के पास रविवार देर रात को दो कैंटर चालकों में हुए झगड़े में एक की हत्या कर दी गई। तैश में आए एक कैंटर चालक ने दूसरे चालक का नुकीले हथियार से गला रेत दिया। लहूलुहान अवस्था में घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी कैंटर चालक फरार है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिरसा के कीर्ति नगर निवासी संजय कुमार (30) व सिरसा के ही गांव नरेलखेड़ा निवासी गुरजंट सिंह दोनों ही सिरसा के एक व्यक्ति के कैंटर चलाते थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उनकी किसी बात को लेकर बहस हुई थी। दोनों रविवार रात को अपने कैंटरों में सिरसा की पेपर मिल से कागज लोड करके दिल्ली के लिए जा रहे थे। इसी बीच गांव धांगड़ ओवरब्रिज के पास दोनों में फिर से झगड़ा हो गया। गुरजंट सिंह ने किसी नुकीले हथियार से संजय के गले पर वार कर दिया। जिससे संजय लहूलुहान हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता सिरसा शहर के कीर्ति नगर निवासी उमराव सिंह ने बताया कि उसका बेटा सिरसा के ही कैंटर मालिक के यहां ड्राइवरी करता था। उसके साथ गुरजंट सिंह व हिसार निवासी पटेल भी दूसरे कैंटरों पर बतौर ड्राइवर लगे हुए हैं। रविवार रात करीब सवा 12 बजे उसका बेटा, गुरजंट सिंह और पटेल तीनों अपनी-अपनी गाड़ियों में पेपर मिल से पेपर लोड करके दिल्ली की तरफ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गुरजंट ने फतेहाबाद के पास अपने कैंटर को उसके बेटे के कैंटर के आगे लगाकर उसे रोका। इसके बाद उसके बेटे के पास जाकर झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि गुरजंट ने संजय पर लोहे की परखी (बैग से अनाज परखने वाली नलकी) से गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक संजय कुमार शादीशुदा था। उसके एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कैंटर चालक संजय कुमार की हत्या के आरोप में आरोपी गुरजंट सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
-यादविंद्र सिंह, प्रभारी, सदर थाना फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed