{"_id":"68190345b34ad065f80be289","slug":"there-is-no-street-light-or-clean-water-in-model-town-and-saini-colony-even-the-parks-are-not-safe-for-children-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-133350-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पॉश वार्ड में टूटीं सड़कें, अंधेरे में डूबीं गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पॉश वार्ड में टूटीं सड़कें, अंधेरे में डूबीं गलियां
Mon, 05 May 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 05 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
सैनी कॉलोनी की कच्ची पड़ी सड़क। संवाद
- फोटो : अग्निकांड में जली गृहस्थी देखते ग्रामीण।
टोहाना। शहर में रेलवे रोड से नहर की ओर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित वार्ड 22 को पॉश वार्ड कहा जाता है। इस वार्ड में मॉडल टाउन का, शहर की अनाज मंडी, रेलवे स्टेशन, मुख्य डाकघर व आईटीआई का क्षेत्र आता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पॉश क्षेत्र होने के बावजूद सुविधा के नाम पर यहां पर कुछ नहीं है। वार्ड की सैनी कॉलोनी में कच्ची गलियां, मुख्य रोड पर स्ट्रीट लाइट की कमी तथा पार्क में झूले टूटे पड़े हैं। टूटे झूलों पर खेलने के दौरान बच्चों के साथ कोई भी हादसा हो सकता है।
वार्ड में स्थित सैनी कॉलोनी एरिया की कच्ची सड़कें, सीवरेज पानी की निकासी व पीने के पानी की समस्या है। इसके अलावा रेलवे रोड पर बिजली के पोल तो लगाए गए है लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। जिस कारण शाम होते है सड़कों पर अंधेरा पसरने लगता है।
विज्ञापन
मॉडल टाउन में बने पार्क में नगर परिषद ने बच्चों के लिए झूले लगलाए हैं। ये झूले देखरेख के अभाव में टूट चुके हैं। नगर परिषद को या तो उन्हें ठीक करवाना चाहिए नहीं तो नए लगवाने चाहिए। इन पर बच्चे खेलते है। जिस कारण बच्चों के साथ हादसा होने का भय बना रहता है।
-अभिषेक, वार्डवासी
-
रेलवे रोड पर बिजली के पोल लगाए गए है लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई। जिस कारण शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा पसरने लगता है। जिस कारण हादसे होने का भय बना रहता है। प्रशासन को इन पोल पर स्ट्रीट लाइट लगवानी चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
- अजय कुमार, वार्डवासी
-
सैनी कॉलोनी में कई सड़कें कच्ची हैं। जिस कारण इन सड़कों से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में इस सड़क से गुजरना और ज्यादा मुश्किल हो जाता है। जिस कारण कई बार वाहन चालकों का हादसा होने का भय रहता है।
-दलबीर सैनी, वार्डवासी।
-
सैनी कॉलोनी एरिया के निवासियों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए दूर दराज से पानी लाना पड़ता है। उनकी मांग है कि प्रशासन को उनके लिए पेजयल की पर्याप्त व्यवस्था करवानी चाहिए।
-जरनैल सिंह
नगर परिषद का दायित्व बनता है कि वार्ड में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवानी चाहिए। पार्क सभी के लिए होते हैं। खासकर बच्चे पार्क में बच्चे झूलों पर मनोरंजन करते हैं। टूटे हुए झूले हटाकर बच्चों के लिए पार्क में नए झूले लगने चाहिए ताकि उनको इसका लाभ मिले।
-प्रदीप कुमार, वार्डवासी
-
सैनी कॉलोनी एरिया के लोगों के वोट लेने के लिए चुनाव के समय में हर नेता आता है। वे उनके समक्ष कॉलोनी के अप्रूव करने की मांग रखते हैं। लेकिन उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। जिस कारण वे मूलभूत सुविधाओं से अभी तक वंचित हैं।
-सुखविंद्र सिंह, वार्डवासी
-
सैनी कॉलोनी एरिया की कच्ची सड़कें, पार्क में टूटे झूले व स्ट्रीट लाइट की समस्या के बारे में प्रशासन के समक्ष रख चुके हैं। वार्ड में सरकारी जमीन हैं जो खाली पड़ी है। वहां प्रशासन को सामुदायिक केंद्र बनवाना चाहिए ताकि लोगों को इसका लाभ मिले।
-पुष्पा गर्ग, वार्ड 22 पार्षद।
-
वार्ड 22 की सैनी कॉलोनी एरिया को अप्रूव करने के लिए फाइल विभाग ने भेजी है लेकिन अभी तक इस बारे में अप्रूवल नहीं मिली है। ऐसे में प्रशासन को यहां पर डी प्लान के तहत सड़क बनवानी चाहिए। ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
-रिंकू गर्ग, पूर्व पार्षद