{"_id":"680688be9d8688fdc702e91c","slug":"there-is-no-space-in-the-grain-markets-wheat-is-being-dumped-in-raw-form-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-132584-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अनाज मंडियों में जगह नहीं, कच्चे में डाल रहे गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अनाज मंडियों में जगह नहीं, कच्चे में डाल रहे गेहूं
Mon, 21 Apr 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
मिट@टी में किसान का पीला सोना फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में मिट्टी में डाली पर डाली गई गेहूं।फोट
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक लगातार बढ़ने व उठान कार्य धीमा होने से अब रखने की जगह नहीं मिल पा रही है। फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में तो हालात यह है कि गेहूं को कच्चे में उतारना पड़ रहा है। जिससे उसमें मिट्टी व कचरा मिल रहा है।
दूसरी तरफ मजदूरों की कमी के चलते गेहूं को बैगों में भरने व गाड़ियों में लदान करने में समय अधिक लग रहा है। जब तक लदान प्रक्रिया पूरी नहीं होगी किसानों के भुगतान में देरी हो रही है। ट्रक चालकों का कहना है कि मजदूर की संख्या कम होने के चलते देर रात तक लोडिंग का कार्य चलता रहता है।
जिले में गेहूं की खरीद का काम जोरों पर होने के चलते सोमवार को अनाज मंडियों में 1,84,685 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिले में अभी तक कुल गेहूं की आवक 42,26,588 क्विंटल हुई है, जिसमें से सरकारी खरीद 32,53,705 क्विंटल और निजी खरीद 1,57,155 क्विंटल हुई है। फतेहाबाद की मंडी में गेहूं का उठान 3,27,121 क्विंटल का हुआ है। उठान प्रक्रिया धीमी होने के चलते जिले के 20,409 किसानों को गेहूं का भुगतान नहीं हो पाया है। वहीं अभी तक 20,307 किसानों को गेहूं की फसल का भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन
गोदाम में मजदूरों की कमी ट्रकों की लग रही कतार
गोदामों में मजदूरों की कमी के चलते दो-दो दिनों तक गाड़ियां खाली नहीं हो पा रही हैं। इसके कारण फतेहाबाद के मिनी बाई पास पर स्थित वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन का गोदाम के बाहर गेहूं से भरे ट्रकों की लाइन लगी रह है। चालकों ने बताया कि ट्रकों की सुरक्षा न होने से गेहूं चोरी होने का डर बना रहता है।
-- -
ट्रक चालक गोदाम में नहीं है पेयजल और छांव की व्यवस्था
गेहूं की फसल का उठान कर रहे ट्रक चालकों ने बताया कि गोदाम में पेयजल और बैठने की व्यवस्था नहीं है। इससे दिनभर कड़ी धूप में बैठकर गाड़ी खाली होने का इंतजार कर रहे हैं। वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के गोदाम में पेयजल के लिए करीब एक सप्ताह पहले पानी का टैंकर खड़ा किया गया था। ट्रक चालक इसी पानी को पीने को मजबूर है। वहीं वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारी कैंपरों से पानी नहीं पीने दे रहे हैं।
--
रविवार रात को पिलछियां के खरीद केंद्र से गेहूं की गाड़ी भरकर फतेहाबाद पहुंचा हूं। यहां पहुंचने के बाद अभी तक मेरी गाड़ी खाली नहीं हुई है। ऐसे में गाड़ी का एक चक्कर लगाने में 36 घंटे तक का समय लग रहा है।
-गुरप्रीत सिंह, ट्रक चालक।
-- -
खरीद एजेंसियों ने मजदूरों व ट्रक चालकों के लिए पानी आदि की व्यवस्था नहीं की है। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों को पेयजल के लिए धूप में खड़े टैंकर के गर्म पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है।
-सोनी खान, ट्रक चालक
--
ट्रक चालकों के लिए गोदामों में गाड़िया खाली होने के इंतजार के दौरान रात को सो पाना मुश्किल हो रहा है। हर रोज गोदाम के बाहर खड़े ट्रकों से चाेरी हो रही है। इसको लेकर खरीद एजेंसियां भी कोई संज्ञान नहीं ले रही हैं।
-बलवंत, ट्रक चालक।
:: अनाज मंडियों में गेहूं की उठान प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सोमवार को मार्केट कमेटी की ओर से बैठक की गई है। ऐसे में जल्द ही मंडियों से गेहूं की फसल के उठान में तेजी आएगी।
-यशपाल मेहता, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।
:: गर्मी ज्यादा होने के कारण गाड़ियों खाली होने में अधिक समय लग रहा है। एजेंसी की ओर मजदूरों की संख्या लगभग पूरी है। वहीं ट्रक चालकों व मजूदरों के लिए पेयजल के लिए ट्यूबवेल है और पानी के कैंपरों की व्यवस्था कर दी जाएगी। गोदाम में चालकों व मजदूरों को किसी भी प्रकार परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-सुमित भारद्वाज, डीएम वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, फतेहाबाद।