फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is no electricity in the polyclinic for two days, work has also come to a standstill in the civil surgeon's office

Fatehabad News: पॉलिक्लीनिक में दो दिन से बिजली प्रभावित

Thu, 16 Jan 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 16 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
There is no electricity in the polyclinic for two days, work has also come to a standstill in the civil surgeon's office
फतेहाबाद के सिविल सर्जन कार्यालय में बिजली सप्लाई न होने से अंधेरे में काम करते हुए कर्मचारी - फोटो : :हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
फतेहाबाद। एचएसवीपी सेक्टर 3 में बिजली लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते दो दिन से पॉलिक्लीनिक में भी बिजली सप्लाई बंद है। इसके चलते पॉलिक्लीनिक व सिविल सर्जन कार्यालय में कामकाज ठप रहा। बुधवार को भी बिजली सप्लाई बंद थी जो कि शाम को बहाल हो पाई थी।
विज्ञापन


बिजली सप्लाई न होने से वीरवार को भी सिविल सर्जन कार्यालय के कंप्यूटर बंद रहे। कर्मचारी दिन भर बिजली के आने का इंतजार करते रहे। हालांकि कई शाखाओं में इनवर्टर लगे हैं लेकिन शाम तक वे भी जवाब दे गए। पॉलिक्लीनिक में जनरेटर की सुविधा होने के बावजूद भी बिजली सप्लाई बंद होने पर कामकाज प्रभावित हो रहा है। वजह ये है कि जनरेटर चलाने के लिए डीजल की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


- पॉलिक्लीनिक के भवन में चल रहा है सीएमओ कार्यालय

सिविल सर्जन, कार्यालय पहले नागरिक अस्पताल के भवन में चल रहा था लेकिन जगह के अभाव में इसे करीब 6 साल पहले पॉलिक्लीनिक के भवन में शिफ्ट कर दिया गया था। पॉलिक्लीनिक के प्रथम तल पर कार्यालय चल रहा है। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर पर भी कई शाखाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दो दिन से बिजली सप्लाई प्रभावित है। इसके चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है। हालांकि इनवर्टर बैटरी लगे हैं उनसे काम चलाया जा रहा है। पर वे भी कुछ सम के बाद जवाब दे जाते हैं।

- मेजर डॉ. शरद तुली, इंचार्ज, पॉलिक्लीनिक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed