फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is no arrangement for lights on the four lanes, even where they were installed, they were broken.

Fatehabad News: फोरलेन पर नहीं लाइटों का प्रबंध, जहां लगी, वह भी टूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
There is no arrangement for lights on the four lanes, even where they were installed, they were broken.
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के फ्लाईओवर से लेकर दरियापुर तक फतेहाबाद शहर का एरिया लगा हुआ है। यहां से निकलने वाले फोरलेन पर कहीं भी आपको रात के समय जगमगाने वाली लाइट नहीं दिखाई देंगी। जिस कारण रात के समय यहां पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। रात के समय हाइवे पर तेज गति से वाहन दौड़ते हैं और यहां पर लोगों ने अवैध कट भी बनाए हुए हैं। जहां से दिन व रात के समय लोग गलत साइड पर चढ़ जाते हैं, ऐसे में हादसों का खतरा अधिक बन जाता है।
विज्ञापन


फतेहाबाद के गांव धांगड़ से फोरलेन आरंभ होता है, जोकि माजरा मोड़, हांसपुर चौक, रतिया रोड व अकावाली मोड़ तक फतेहाबाद शहर का क्षेत्र आता है। इस क्षेत्र पर मेन चौकों पर तो लाइट का प्रबंध है, लेकिन अन्य स्थानों पर लाइट का कोई प्रबंध नहीं है। जहां बड़ी लाइटें लगी हैं, वह टूट चुकी हैं और लटक गई हैं। स्ट्रीट लाइटों के कारण यहां पर हादसों का खतरा बना हुआ है। यही नहीं रात के समय अंधेरा होने के कारण यहां पर आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। हाल ही में सांसद सुनीता दुग्गल ने अधिकारियों की बैठक लेकर फोरलेन पर स्ट्रीट लाइटें लगाने के आदेश दिए थे। रात के समय में फोरलेन पर अक्सर हादसे भी होते रहते हैं। पिछले दिनों दो ट्रक आपस में भिड़ गए थे, क्योंकि उनको सड़क का अनुमान नहीं था। वहीं हाल ही में 2 फरवरी को हिजरावांकलां के एक युवक से रात के समय लिफ्ट के बहाने दो युवकाें अकांवाली मोड़ पर उससे बाइक, नकदी व मोबाइल छीन लिया। अंधेरा होने की वजह से यह युवक आरोपियों की शक्ल तक नहीं देख पाया था।
विज्ञापन


रात के समय रहता है हादसों का खतरा
फोरलेन पर पूरी रफ्तार से वाहन दौड़ते हैं। बड़ी बता यह है कि इस रास्ते पर कई स्थानों पर लाेगों ने अवैध कट भी बनाए हुए हैं। रात के समय अक्सर लोग शॉर्टकट के चक्कर में इन अवैध कटों का प्रयोग करते हैं, जाे हादसों का न्यौता दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

फतेहाबाद के फोरलेन पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम आरंभ किया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही हाइवे पर लाइटों का प्रबंध कर दिया जाएगा।
सुभाष भांभू, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed