फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is less entertainment and more danger in Tohana's town park

Fatehabad News: टोहाना के टाउन पार्क में मनोरंजन कम, खतरा ज्यादा

Sun, 27 Jul 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 27 Jul 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
There is less entertainment and more danger in Tohana's town park
पार्क में टूटा झूला। संवाद
हिसार रोड स्थित टाउन पार्क में बच्चों के खेलने के लिए लगे झूले देखरेख के अभाव में खस्ताहाल हो रहे हैं। कई तो ऐसे हो चुके हैं कि अगर अभिभावक ध्यान न दें तो इनसे बच्चे चोटिल भी सकते हैं। कटाई न होने से पार्क में घास भी काफी बड़ी हो चुकी है। वहीं कई जगहों पर देखरेख न होने से लाइट भी खराब हो गईं हैं। इससे शाम होते ही पार्क में कई जगहों पर अंधेरा पसर जाता है। पार्क की बदहाली से लोगों में रोष है। उनका कहना है जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन


कुछ समय पहले नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने पार्क का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए थे लेकिन उसके बाद भी पार्क में सुधार नहीं हुआ। छुट्टी के दिनों में पार्क में काफी चहलपहल होती है। इसके बावजूद प्रशासन पार्क में फैली अव्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


कल्पना चावला पार्क का एसडीएम ने किया था निरीक्षण



सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाले रेलवे रोड स्थित कल्पना चावला पार्क की सुध लेने के लिए एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने कुछ समय पहले दौरा किया था। इसके चलते वहां पर कुछ सुधार देखने को मिला। इस दौरान नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल, पार्षद व अधिकारी मौजूद रहे परंतु नगर परिषद का टाउन पार्क की ओर कोई ध्यान नहीं है। इससे आमजन में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

रविवार छुट्टी का दिन होने के चलते बच्चे खेलने के लिए परिजनों के साथ आते हैं। परंतु पार्क में लगे हुए झूले, फिसलन पट्टी, स्लाइड एवं अन्य मनोरंजन के साधन टूटे हुए हैं। नगर परिषद को इनको ठीक करवाना चाहिए। इन टूटे झूलों से कोई भी बच्चा घायल हो सकता है। प्रबंधन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

-सुभाष जैन, सेवानिवृत्त शिक्षक, शहरवासी

---



कटाई न होने से पार्क में कई जगह पर घास बहुत बड़ी हो गई है। इस पर न बैठा जाता और न ही टहला जा सकता है। मानसून सीजन चल रहा है ऐसे में इनमें कोई जहरीला जीव-जंतु भी छिप सकता है और काट कर किसी को घायल कर सकता है। प्रबंधन को नियमित रूप से घास की कटाई और सफाई करवानी चाहिए।

-अशोक जैन, शहरवासी

-----



पार्क में बने रास्तों में लगी टाइलें कई जगहों से टूट-फूट चुकी हैं। कई जगहों से तो ये उखड़ भी चुकी हैं। इनसे ठोकर लगकर कोई भी घायल हो सकता है। टाइलें टूटी होने के कारण इन पर चलने में बहुत कठिनाई होती है। कई बार इन पर गिरने का भी डर बना रहता है। पार्क में लगी टाइल व्यवस्थित करवाई जानी चाहिए।

-लक्ष्मी बंसल, शहरवासी

-----



टाउन पार्क में लगी लाइट में से कई खराब पड़ी हैं। अंधेरा होने के कारण पार्क में घूमने के लिए आने वाले लोगों को को परेशानी होती है। पार्क की देखरेख करने वालों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। लाइट जल्द ठीक करवाई जानी चाहिए।


-रमेश सैनी, दुकानदार

----



पार्क में काफी अव्यवस्था है। देखरेख के अभाव में यह बढ़ती जा रही हैं। नगर परिषद इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है। सुबह-शाम यहां पर शहर के काफी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। उनके साथ बच्चे भी होते हैं। टूटे झूलों के चलते कभी भी हादसा हो सकता है।

-तरुण, शहरवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed