फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There has been a spurt in the procurement and lifting of wheat in the grain markets

Fatehabad News: अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद और उठान में आई तेजी

Mon, 20 Apr 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 20 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
There has been a spurt in the procurement and lifting of wheat in the grain markets
फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में रखी गेहूं की ढेरियां व बैग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक जारी है। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले अब सरकारी खरीद और फसल के उठान की प्रक्रिया में तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, आवक की तुलना में उठान की गति अभी भी धीमी है। इस कारण मंडियां गेहूं के बैगों से अटी हुई हैं।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में सोमवार को खरीद और उठान में सुधार हुआ है। इससे अकेले सोमवार को ही 50,109 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई और 32,528.1 मीट्रिक टन फसल का उठान किया गया। अब तक जिले की मंडियों में कुल 6,58,665.0 मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है। ऐसे में नए किसानों के लिए मंडियों में फसल रखने की जगह नहीं है।
विज्ञापन

--
मंडियों में जगह का अभाव, किसान परेशान

जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर अभी भी 2,68,227.0 मीट्रिक टन गेहूं का उठान होना बाकी है। अनाज मंडियों में आवक 658665.0 मीट्रिक टन है। इसमें से अभी तक कुल उठान मात्र 122007.8 मीट्रिक टन का ही हो सका है। जो कि कुल खरीद का मात्र 18 फीसदी है। मंडियों में जमा भारी मात्रा में पड़े स्टॉक के कारण मंडियां पूरी तरह से अट चुकी है। हालत यह है कि नई फसल लेकर आ रहे किसानों को अपनी ट्रॉलियां खड़ी करने या फसल उतारने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मंडी के रास्तों पर गेहूं के बैगों के अंबार लगे हुए हैं, जिससे मंडी के अंदर आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किसानों का अटका भुगतान
शहर की पुरानी अनाज मंडी में पहुंचे किसान मांगेराम, सतपाल, प्रदीप और दिनेश आदि ने बताया कि उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले अपनी गेहूं की फसल बेची थी लेकिन अभी तक उनका भुगतान नहीं हो सका है। खरीद एजेंसियों के अनुसार उठान के 72 घंटों के बाद किसानों को उनकी फसल का भुगतान किया जा रहा है। जबकि किसानों को यह राशि अभी तक नहीं मिल पाई है।
-------------
:: जिन किसानों की फसल की खरीद होने के बाद उठान हो चुका है। उन किसानों को भुगतान किया जा रहा है। खरीद एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि किसानों का भुगतान समय होना चाहिए। ताकि किसानों को परेशानी ना हो।

कुशल बूरा, जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक, फतेहाबाद।
------------
:: अनाज मंडियों में खरीद व उठान प्रक्रिया का काम जोरों पर है। पिछले कई दिनों से तापमान में वृद्धि हो रही है जिससे गेहूं में नमी मात्रा में कमी आई। इससे खरीद और उठान प्रक्रिया तेज हुई है। मंडी में किसानों व आढ़तियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।

फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में रखी गेहूं की ढेरियां व बैग। संवाद

फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में रखी गेहूं की ढेरियां व बैग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed