{"_id":"654340578a74f61e4608a02b","slug":"theft-incidents-increased-in-fatehabad-miscreants-targeted-jewellery-and-hair-salon-shop-captured-in-cctv-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में चोरी की वारदात बढ़ी: बदमाशों ने ज्वेलर्स व हेयर सैलून की दुकान को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में चोरी की वारदात बढ़ी: बदमाशों ने ज्वेलर्स व हेयर सैलून की दुकान को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद
Thu, 02 Nov 2023 11:53 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:53 AM IST
सार
फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी स्थित ब्यूटी अंपायर शोरूम के संचालक साजन ने बताया कि करवाचौथ की पूर्व संध्या पर सभी व्यस्त थे। इस दौरान शाम करीब 6 बजे दुकान पर एक नकाबपोश युवक दुकान में घुसा और गल्ले से हजारों की नकदी चुराकर ले गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के रेगर बस्ती में सोनी मार्किट में जेवर बनाने की दुकान से चोर दिनदहाड़े 20 ग्राम सोना चुराकर ले गया। मामले को लेकर दुकान संचालक रेगर बस्ती निवासी शेख यासीन मंडल उर्फ मोंटू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में शेख यासीन मंडल उर्फ मोंटू ने बताया कि उसकी रेगर बस्ती में सोनी मार्किट में सोना जेवर बनाने की दुकान है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे मेज की दराज में 20 ग्राम सोना रखकर गया था। दराज को ताला लगाकर गया था। दोपहर करीब एक बजे जब दुकान पर आया तो मेज की दराज खुली थी और 20 ग्राम सोना जो कि आठ नग झुमकी जेवर था वह गायब मिला। ये सोना उसे कपूर ज्वेल्र्स के मालिक अमरीक सिंह ने जेवर बनाने के लिए दिया था। उसने अपने स्तर पर चोर का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन नहीं पता चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सैलून में घुसा नकाबपोश चोर, गल्ले से 10 हजार नकदी चुराई
फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी में करवा चौथ की पूर्व संध्या पर चोर सैलून में घुसा और 10 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गया। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें नकाबपोश चोर दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक चार मरला कॉलोनी स्थित ब्यूटी अंपायर शोरूम के संचालक साजन ने बताया कि करवाचौथ की पूर्व संध्या पर सभी व्यस्त थे। इस दौरान शाम करीब 6 बजे दुकान पर एक नकाबपोश युवक दुकान में घुसा और गल्ले से 10 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गया। साजन ने बताया कि मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें चोर बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दे रहा है। मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी गई है।