फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Theft in four shops for the third consecutive day in Ratia

रतिया में लगातार तीसरे दिन चार दुकानों में चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Theft in four shops for the third consecutive day in Ratia
रतिया। रतिया में पुलिस की तमाम कोशिशों और गश्त के बाद भी रतिया में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं और चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। फतेहाबाद रोड पर पिछले दो दिनों में कई दुकानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया, वहीं शुक्रवार रात तीसरे दिन भी कई दुकानों पर चोर ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व सामान चुरा कर ले गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिन दुकानों में चोरी हुई है उनमें से दो दुकानों पर पहले भी चोरी हो चुकी है। फतेहाबाद रोड पर चोरों ने देर रात पाल सेनेटरी स्टोर से हजारों रुपये की नकदी और सामान चुरा लिया। इस दुकान पर कुछ समय पहले भी चोरी हुई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था। इसी तरह शर्मा आयरन स्टोर पर भी हजारों की नगदी अज्ञात चोर चुरा कर ले गए, इस दुकान पर भी पहले चोरी हो चुकी है। सुखदेव मिस्त्री की दुकान से अज्ञात चोर 25 हजार का सामान चुरा कर ले गए हैं। वहीं नाभा मिल स्टोर से भी ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है। इस दुकान पर भी पहले चोरी हो चुकी है। दुकानदारों का कहना है कि फतेहाबाद रोड पर चोरी करने वाले एक ही गिरोह के सदस्य हैं क्योंकि सभी चोरियां ताले तोड़ कर की जाती है और उन्हीं दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। जिन पर पहले भी चोरियां हो चुकी हैं। दुकानदारों ने पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि रतिया में चोर गिरोह का जल्द पर्दाफाश किया जाए और चोरों को गिरफ्तार किया जाए अन्यथा दुकानदारों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा। वही जब इस बारे में कार्यवाहक थाना प्रभारी कविता रानी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा फतेहाबाद रोड पर काफी गश्त की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed