फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Theft in depot, shop and house in village Bahbalpur, incident caught on camera

Fatehabad News: गांव बहबलपुर में डिपो, दुकान व घर में चोरी, वारदात कैमरे में कैद

Mon, 04 May 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 04 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Theft in depot, shop and house in village Bahbalpur, incident caught on camera
गांव बहबलपुर में सीसीटीवी फुटेज में नजर आते हुए आरोपी चोर स्त्रोत सोशल मीडिया
फतेहाबाद। गांव बहबलपुर में दो चोरों ने सरकारी डिपो, एक दुकान और घर का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान व हजारों रुपये चोरी कर लिए। चोरी की यह वारदात कैमरे में कैद हो गई। दुकानदारों को चोरी की वारदात के बारे में सुबह पता चला। इसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज में भी चोर नजर आ रहे हैं। डिपो संचालक अशोक कुमार ने बताया कि वह घर में ही सरकारी डिपो चलाते हैं। चोर दरवाजे का ताला तोड़कर डिपो से राशन का सामान चोरी कर ले गए। वहीं दूसरे घर में भाई सोहन लाल दुकान चलाते हैं उसके भी ताले तोड़कर करीब चोर 50 हजार रुपये व सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार अमरजीत ने बताया कि उनका परिवार हरिद्वार गया हुआ था। उसी दौरान चोरी की यह वारदात अंजाम दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed