फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The youths attacked the bike rider and fled after seeing the police

Fatehabad News: बाइक सवार पर हमला, पुलिस को देख भागे आरोपी

Wed, 25 Dec 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 25 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
The youths attacked the bike rider and fled after seeing the police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। बुढलाडा रोड पर मंगलवार दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक पर जा रहे एक युवक पर फिल्मी स्टाइल में अन्य युवकों ने हमला कर दिया। युवक ने पास की दुकानों में घुसकर अपनी जान बचाई।
वहीं सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर हमलावर युवक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नए बस स्टैंड की तरफ से एक युवक बाइक पर पुराने बस स्टैंड की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

बाइक सवार जैसे ही वह बीडीपीओ कार्यालय के पास पहुंचा तो तीन चार बाइक पर आए युवकों ने उस पर हमला कर दिया। यह देख युवक अपनी जान बचाने के लिए पास की दुकान में घुस गया। इस पर हमलावर युवक उसे मारने के लिए दुकान के अंदर भी जाने लगे। मगर आसपास के दुकानदारों ने हमलावरों को रोक दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। ऐसे में हमलावर अपना एक बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल से मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बाइक ली कब्जे में
शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि झगड़ा होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। मौके से एक बाइक को कब्जे में लिया गया है। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed