{"_id":"66f0cc8c89bac36d1e0d96f7","slug":"the-youth-escaped-after-snatching-the-gold-ring-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-122734-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला से नकदी व सोने की अंगूठी छीनकर युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला से नकदी व सोने की अंगूठी छीनकर युवक फरार
Mon, 23 Sep 2024 07:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
रतिया। गांव लधुवास के डाकखाने में कार्यरत महिला कर्मचारी से युवक मोबाइल, नकदी व सोने की अंगूठी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला कर्मचारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव लधुवास डाकखाने में कार्यरत आरती ने बताया कि वह ड्यूटी पूरी कर अपनी स्कूटी पर सवार होकर फतेहाबाद स्थित घर जा रही थी। जब वह भाखड़ा नहर के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसका बैग छीन लिया। बैग में सरकारी मोबाइल फोन, 15,000 की नकदी, डेबिट कार्ड व सोने की अंगूठी शामिल थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घर से सवा लाख नकदी और सोने के गहने लेकर युवती लापता
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती घर से नकदी और सोने के गहने लेकर गायब हो गई है। यही नहीं युवती अपनी शिक्षा से संबंधित दस्तावेज भी साथ ले गई है। मामले में लापता युवती के पिता ने सदर पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज करके युवती की तलाश शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि 19 सितंबर को बेटी दोपहर के समय बिना बताए घर से चली गई। घर के कमरे में संदूक में रखी करीब 1.25 लाख की नकदी, सोने की ताबीज, सोने की गलसरी, कानों के टॉप्स व स्कूल के प्रमाणपत्र और आधार कार्ड भी अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।