{"_id":"66f0b09db47c157b92025ef4","slug":"the-work-of-jakhal-chandigarh-budlada-road-under-construction-will-be-completed-this-month-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-122729-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: इस माह पूरा होगा निर्माणाधीन जाखल चंडीगढ़-बुढलाडा मार्ग का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: इस माह पूरा होगा निर्माणाधीन जाखल चंडीगढ़-बुढलाडा मार्ग का कार्य
Mon, 23 Sep 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
जाखल। शहर वासियों के लिए राहत की खबर है। अति व्यस्ततम चंडीगढ़-बुढलाडा रोड के जाखल शहर के बीच में से निर्माणाधीन पथ का कार्य जल्द ही पूर्ण होगा। अधिकारियों का दावा है कि सितंबर माह खत्म होने तक काम पूरा कर लिया जाएगा। धान सीजन शुरू होने से पहले रोड बनने से किसानों को भी लाभ मिलेगा।
बता दें कि 1 अक्तूबर से अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो जाएगी। इससे मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को आवाजाही में समस्या नहीं होगी। कड़ेल तिराहे से बस स्टैंड के आगे तक शहर के बीच का मार्ग संकरा होने के साथ साथ जगह-जगह से टूटा हुआ था। सड़क मार्ग में गहरे गड्ढे बने थे। धान सीजन नजदीक होने को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़क मार्ग के कार्य को तेज गति दी गई है। सीजन शुरू होने पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान इस रास्ते से फसल लेकर अनाज मंडी में पहुंचने की संभावना है।
दरअसल, लोक निर्माण विभाग द्वारा 60 करोड़ रुपये से सुरेवाला चौक से हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर तक 30.14 किलोमीटर लंबे मार्ग को मजबूत व चौड़ा करने की परियोजना में जाखल कड़ेल तिराहे से जाखल बस स्टैंड के आगे पंजाब सीमा तक करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग का भी नवनिर्माण किया जाना है। अधिकारियों का दावा है कि इस माह के अंत तक जाखल में 1.8 किलोमीटर सड़क का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इस कार्य में विभाग द्वारा कडेल तिराहे का भी कायाकल्प किया जाएगा। अभी सिंगल लाइन मार्ग होने के चलते जाखल शहर के बीच से गुजरने वाले वाहनों की संख्या के हिसाब से यह सड़क अपेक्षाकृत कम चौड़ी है। इस हिस्से में फतेहाबाद जिला मुख्यालय की तरफ से आने जाने वाले अथवा पंजाब के मुनक, पातड़ा, पटियाला, चंडीगढ़ की तरफ आवाजाही करने वाले वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं।
विज्ञापन
जाखल शहर में 33 फुट होगी सड़क की चौड़ाई
जाखल क्षेत्र में जो करीब दो किलोमीटर तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, उसमें इसकी चौड़ाई 33 फुट है। सड़क पर धूल मिट्टी जमा होने से इसकी चौड़ाई और भी कम हो गई थी। मुख्य मार्ग होने के चलते इस सड़क पर 24 घंटे यातायात का दबाव रहता है। मौजूदा समय से सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे थे। बारिश के दिनों में तो यहां स्थिति और विकट हो जाती थी।
जाखल में निर्माणाधीन कड़ेल तिराहे से पंजाब सीमा तक 1.8 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का कार्य इसी माह के अंत तक पूरा करवा दिया जाएगा। सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 33 फुट की जानी है। धान सीजन से पूर्व ही इस सड़क के नवनिर्माण व चौड़ीकरण का कार्य संभावित पूरा करा दिया जाएगा। इससे इस रास्ते से फसल लेकर आने वाले किसानों को भी आवाजाही में आसानी होगी। -विजय शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, जाखल।