फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The work of door-to-door voting started from 8,736 voters above 85 years of age and disabled voters.

Fatehabad News: 85 से ज्यादा उम्र के 8,736 और दिव्यांग मतदाताओं से घर-घर जाकर वोट डलवाने का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
The work of door-to-door voting started from 8,736 voters above 85 years of age and disabled voters.
घर में ही मतदान करते हुए बुजुर्ग मतदाता।
फतेहाबाद। जिले में 85 से ज्यादा उम्र के 8,736 और दिव्यांग मतदाताओं से घर-घर जाकर मतदान करवाने का कार्य शुरू हो गया है। घर से ही मतदान करने के लिए आवेदन करने वालों से मतदान करवाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। वीरवार को भी यह काम जारी रहेगा। इसके बाद एक दिन और मतदान करवाने कर्मचारी घर-घर जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में 25 मई को लोकसभा के लिए मतदान होना है। इस बार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 40 फीसदी तक दिव्यांग मतदाताओं और 85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं को घर बैठे ही मतदान करने की सुविधा दी है। दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का प्रयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आयोग द्वारा सक्षम ऐप भी बनाया गया है। इस ऐप के माध्यम से दिव्यांग मतदाता व्हीलचेयर व पोलिंग बूथ तक आवागमन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये है दिव्यांग मतदाताओं की स्थिति
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 5,656 दिव्यांग मतदाता हैं, जिसमें से 3751 पुरुष व 1905 महिला मतदाता हैं। टोहाना विधानसभा क्षेत्र में 2124 मतदाता हैं, जिसमें 1428 पुरुष व 696 महिला मतदाता हैं। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 2022 मतदाता हैं, जिसमें 1376 पुरुष व 646 महिला मतदाता हैं। रतिया विधानसभा क्षेत्र में 1510 दिव्यांग मतदाता हैं, जिसमें 947 पुरुष व 563 महिला मतदाता है। सक्षम ऐप के इंटरफेस को दिव्यांगजनों की जरूरतों को देखते हुए अनुकूल बनाया गया है। सक्षम ऐप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है। नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवा सकता है, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2,646 पुरुष व 6,090 महिला मतदाताओं की आयु 85 वर्ष से अधिक
जिले में 8,736 मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, इनमें 2,646 पुरुष व 6,090 महिला मतदाता हैं। चुनाव आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर पर से ही वोट डलवाने का प्रावधान करने से बुजुर्ग मतदाताओं को काफी फायदा हुआ है। मतदाता को इसका लाभ लेने के लिए चुनाव कार्यालय में फार्म नंबर 12 डी भरकर देना था। इससे मतदान प्रतिशत बढ़ने की भी संभावना बनी हुई है।

कोट
85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं से घर-घर जाकर मतदान करवाने का कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे मतदान बैलेट पेपर के जरिए मतदान कर रहे हैं। 40 फीसदी तक दिव्यांग मतदाता भी घर बैठे मतदान कर सकते हैं।
राजकुमार, नायब तहसीलदार, चुनाव कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed