फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The woman living in a consensual relationship was dropped in the canal along with the car, after coming out the woman reached the police station

लिव इन रिलेशनशिप में रह रह महिला को कार समेत नहर में गिराया, बाहर निकल कर महिला पहुंची थाने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
The woman living in a consensual relationship was dropped in the canal along with the car, after coming out the woman reached the police station
भट्टूकलां। गांव मेहूवाला में सहमति संबंध में रहने वाले एक व्यक्ति ने महिला को कार सहित नहर में गिरा दिया। महिला गाड़ी की खिड़की खोलकर किसी तरह नहर से बाहर निकली। पुलिस ने क्रेन की सहायता से नहर में गिरी गाड़ी को बाहर निकाला।
विज्ञापन

गांव मेहूवाला निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत देकर उसे जान से मारने की नीयत से घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई थी। अब वह करीब दो वर्षों से हिसार निवासी सुरेश कुमार के साथ सहमति संबंध में गांव में रह रही थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि रविवार को सुरेश उसे लेकर आदमपुर चला गया। रविवार देर रात को वापस आते समय उसे रास्ते में ही नीचे उतारने की कोशिश की गई। इसके बाद गांव किरढ़ान व भट्टू के बीच ब्रांच नहर की पटरी पर गाड़ी चलाने लगा। कार चालक चलती गाड़ी को छोड़कर खुद नीचे उतर गया। इस घटना में महिला कार सहित ब्रांच नहर में गिर गई और किसी तरह बाहर निकलकर घटना के बारे में तुरंत पुलिस को अवगत करवाया। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात को ही कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने क्रेन की सहायता से नहर में गिरी कार को बाहर निकाला।
विज्ञापन

मामले की अभी जांच चल रही है :
थाना प्रभारी राज महेंद्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed