{"_id":"61b39bfc94079808ff3e2e47","slug":"the-woman-involved-in-smuggling-400-grams-of-heroin-used-the-mobile-number-of-mizoram-fatehabad-news-hsr619087474","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 हेरोइन तस्करी में शामिल महिला ने मिजोरम के मोबाइल नंबर का किया था प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 हेरोइन तस्करी में शामिल महिला ने मिजोरम के मोबाइल नंबर का किया था प्रयोग
विज्ञापन
गांव धांगड़ के पास 400 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए तीनों आरोपी तस्कर फतेहाबाद के अग्रसैन कॉलोनी निवासी अकबर उर्फ गोलू, ठाकर बस्ती निवासी ध्रुव उर्फ आलोक, भोड़िया खेड़ा निवासी रविंद्र उर्फ रवि को पुलिस ने रिमांड अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले पूछताछ में सामने आया कि आरोपी तस्कर महिला के साथ मोबाइल पर फोन के द्वारा संपर्क में थे। महिला जिस नंबर से बात कर रही थी, जांच में उसका नंबर मिजोरम का मिला है। मिजोरम के किसी व्यक्ति की आईडी प्रयोग हुई है। फिलहाल जिस नंबर से बात हुई वह बंद है। 400 ग्राम हेरोइन देने वाली आरोपी महिला फतेहाबाद के खैरातीखेड़ा निवासी अमरजीत के संपर्क में थी। आरोपी महिला अमरजीत ने ही तीनों आरोपियों को ढाई लाख रुपये हेरोइन लाने के लिए दिए थे।
ये था मामला :
गांव धांगड़ के पास एंटी नारकोटिक्स टीम ने सियाज कार सवार तीन युवकों को पकड़ा था। पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने 400 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने हेरोइन मंगवाने वाले आरोपी गांव खैरातीखेड़ा निवासी अमरजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि अभी अमरजीत गिरफ्तार नहीं हुआ है। आरोपी अमरजीत की गिरफ्तारी के बाद महिला तस्कर पकड़ी जा सकती है।