फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The woman gave birth to a baby in ambulance

महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

Tue, 15 Apr 2014 11:51 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Tue, 15 Apr 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन

 कुदरत की अनोखी लीला भी अपरंपार होती है। मंगलवार को एक महिला ने एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया है। एंबुलेंस में तैनात आपातकालीन चिकित्सा टेक्नीशियन ने एंबुलेंस चालक के साथ मिलकर प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की डिलीवरी करवा दी।

विज्ञापन


 बाद में महिला और नवजात बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया, जहां जच्चा-बच्चा एकदम स्वस्थ हैं। सोमवार सुबह सवा दस बजे उकलाना रोड पर स्थित गोयल ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले विक्रम की पत्नी 27 वर्षीय रेखा को अचानक प्रसव पीड़ा हुई।
विज्ञापन


 विक्रम ने मामले की सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 102 पर दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना की एंबुलेंस पहले से ही हिसार भेजी जा चुकी थी। ऐसे में पीएचसी नहला की एंबुलेंस के चालक को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना मिलते ही नहला की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और प्रसव पीड़ा से कराह रही रेखा को लेकर सीएचसी भूना की ओर निकल पड़ी।

 अभी एंबुलेंस महज दो सौ मीटर भी नहीं चल पाई होगी कि असहनीय दर्द से रेखा चिल्लाने लगी। मौके की नजाकत को देखते हुए एंबुलेंस मेें तैनात आपातकालीन चिकित्सा टेक्नीशियन जयबीर सिंह और एंबुलेंस चालक  ईश्वर सिंह ने महिला की नार्मल डिलीवरी करवा दी। रेखा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा पूर्णतया स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed