{"_id":"689246d745d68cca1e036246","slug":"the-wife-of-the-trust-founder-who-is-running-a-campaign-against-drug-abuse-was-threatened-over-the-phone-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138050-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे ट्रस्ट संस्थापक की पत्नी को फोन पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे ट्रस्ट संस्थापक की पत्नी को फोन पर दी धमकी
Tue, 05 Aug 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले गांवों और शहर में नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक गांव बोसवाल निवासी भवानी सिंह की पत्नी पूजा को फोन पर धमकी दी गई। फोन रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे किया गया।
आरोप है कि फोन करने वाले ने धमकी दी है कि परिवार और बच्चों की चिंता करें, ये काम छोड़ दो, नुकसान हो जाएगा। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन को दी गई। शहर पुलिस ने शिकायत पर बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि नशे के खिलाफ मुहिम से परेशान तस्कर धमकी दे रहे हैं।
भवानी सिंह ने बताया कि उन्हें आशंका है कि पिछले कई दिनों से उनके कार्यालय के आसपास रेकी भी करवाई जा रही है और आने-जाने के समय बारे पूछा जा रहा है। रविवार शाम को पत्नी पूजा देवी के फोन पर कॉल आई है। कॉल करने वाले ने कहा कि परिवार और बच्चों की चिंता करें, ये काम धंधा छोड़ दो, नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
-
हटवाया था चाय का खोखा
ट्रस्ट पिछले कई दिनों से गांवों और शहर के वार्ड में नशे के खिलाफ कमेटियों का गठन कर रहा है। ये कमेटियां नशा करने वाले और तस्करी में शामिल लोगों पर निगरानी रख रही है। करीब 15 दिन पहले महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट ने पुलिस की मदद से सिरसा रोड पर रतिया मोड के सामने से चाय का खोखा हटवाया था। आरोप है कि यहां पर नशा करने के लिए सिरिंज और रैपर बेचे जाते थे। इन्हीं से युवक पार्क में बैठकर नशा करते हैं।--
शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह ने मामले में शिकायत दी है। मामले में फिलहाल जांच जारी है। जल्द ही मामले में आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आरोप है कि फोन करने वाले ने धमकी दी है कि परिवार और बच्चों की चिंता करें, ये काम छोड़ दो, नुकसान हो जाएगा। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन को दी गई। शहर पुलिस ने शिकायत पर बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि नशे के खिलाफ मुहिम से परेशान तस्कर धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
भवानी सिंह ने बताया कि उन्हें आशंका है कि पिछले कई दिनों से उनके कार्यालय के आसपास रेकी भी करवाई जा रही है और आने-जाने के समय बारे पूछा जा रहा है। रविवार शाम को पत्नी पूजा देवी के फोन पर कॉल आई है। कॉल करने वाले ने कहा कि परिवार और बच्चों की चिंता करें, ये काम धंधा छोड़ दो, नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
-
हटवाया था चाय का खोखा
ट्रस्ट पिछले कई दिनों से गांवों और शहर के वार्ड में नशे के खिलाफ कमेटियों का गठन कर रहा है। ये कमेटियां नशा करने वाले और तस्करी में शामिल लोगों पर निगरानी रख रही है। करीब 15 दिन पहले महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट ने पुलिस की मदद से सिरसा रोड पर रतिया मोड के सामने से चाय का खोखा हटवाया था। आरोप है कि यहां पर नशा करने के लिए सिरिंज और रैपर बेचे जाते थे। इन्हीं से युवक पार्क में बैठकर नशा करते हैं।
शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह ने मामले में शिकायत दी है। मामले में फिलहाल जांच जारी है। जल्द ही मामले में आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।