फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The welcome gate will be installed on the lines of big cities, the square will be beautified

Fatehabad News: बड़े शहरों की तर्ज पर लगेंगे स्वागत द्वार, चौक का होगा सुंदरीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
The welcome gate will be installed on the lines of big cities, the square will be beautified
फतेहाबाद का फव्वारा चौक जिसका सुंदरीकरण किया जाना है।
फतेहाबाद। नगर परिषद शहर का सुंदरीकरण करवाने का प्लान तैयार कर रहा है। सुंदरीकरण को लेकर डिजाइन और एस्टीमेट नगर परिषद के अधिकारी तैयार नहीं करेंगे बल्कि एजेंसी से तैयार करवाया जाएगा। बड़े शहरों की तर्ज पर नगर परिषद स्वागत द्वार लगवाएगा और चौक का सुंदरीकरण करेगा। नगर परिषद अधिकारी डिजाइन को लेकर आर्किटेक्ट एजेंसी के साथ अनुबंध करेंगे। ये एजेंसी ही डिजाइन तैयार करके देगी। हालांकि नगर परिषद अधिकारियों ने आर्किटेक्ट एजेंसी को लेकर उच्च अधिकारियों से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

अगर आर्किटेक्ट एजेंसी के साथ अनुबंध करने की की अनुमति मिलती है तो इसको लेकर नगर परिषद अधिकारी टेंडर लगाएंगे। एजेंसी शहर के करीब 10 चौक, पपीहा पार्क व अन्य पार्को, स्वागत द्वार, हिसार-सिरसा रोड के बीच में फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट, फव्वारों के सुंदरीकरण का डिजाइन तैयार करके नगर परिषद को देगी। बता दें कि नगर परिषद के पास करीब 53 करोड़ का बजट होने के बावजूद नगर निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने पिछले दिनों हुई बैठक में नाराजगी दिखाई थी। बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से सुंदरीकरण को लेकर रिपोर्ट मांगी थी लेकिन कोई बड़ा प्रोजेक्ट की रिपोर्ट न मिलने पर नाराजगी दिखाई थी। हालांकि अधिकारियों ने प्रपोजल बताए थे, जो कि पाइप लाइन में थे। मंत्री ने सुंदरीकरण करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


चौक और हिसार-सिरसा रोड पर लगेंगी तिरंगा लाइट
नगर परिषद हिसार की तर्ज पर हिसार-सिरसा रोड और मुख्य चौक पर तिरंगा लाइट लगवाएगा। इसको लेकर नगर परिषद बैठक में भी प्रस्ताव पास हो चुका है। इसके अलावा नगर निकाय मंत्री कमल गुप्ता भी मीटिंग के दौरान तिरंगा लाइटें लगाने के निर्देश दे चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर चौक, पार्कों, डिवाइडर का सुंदरीकरण करवाया जाएगा। ग्रीन बेल्ट को भी सुंदर बनाया जाएगा। इसके अलावा स्वागत द्वार भी लगाए जाने है। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed