फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The weather will change in the district from tonight, there are chances of rain

Fatehabad News: सुबह 10 बजे तक धुंध, दिन में निकली धूप तो मिली राहत

Sat, 04 Jan 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The weather will change in the district from tonight, there are chances of rain
धूप ​खिलने के बाद फतेहाबाद शहर के थाना रोड पर बढ़ी रौनक। संवाद
फतेहाबाद। पिछले कई दिनों से बढ़ रही ठंड के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को सुबह 10 बजे से ही धूप खिलने से जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान में 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


शनिवार को 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली शीतलहर से ठंड का अधिक प्रभाव रहा। हवा चलने के कारण शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे से धुंध छंट गई और तेज धूप निकली। जिसके बाद लोगो ने खिली धूप का खूब आनंद लिया। लोग घरों से बाहर निकलें। वहीं धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विज्ञापन


धूप खिलने से शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की चहल-पहल दिखाई दी। इसके अलावा लोगों ने छतों और खुले स्थानों पर बैठकर शाम तक धूप का खूब आनंद लिया। इसके साथ ही मौसम साफ होने से यातायात की रफ्तार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

इन दिनाें मौसम खुश्क चल रहा है। जिससे सुबह और शाम के समय धुंध छा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से और पहाड़ों की तरफ से आ रही हवाओं के कारण ठंड बढ़ रही है। इससे मौसम में नमी की मात्रा बढ़ रही है। जिससे धुंध का अधिक प्रभाव रहा है। वहीं रविवार रात को पश्चिमी विक्षोभ के आने के संभावना है। इससे मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं। 7 जनवरी से फिर से मौसम खुश्क रहने की संभावना है। जिससे दिन और रात्रि के तापमान में गिरावट होने की आसार हैं।

-डॉ. मदन लाल खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed