{"_id":"68a3682a1f5f43b3b3047a83","slug":"the-water-level-of-ghaggar-reached-3750-cusecs-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-138794-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: घग्गर का जलस्तर 3750 क्यूसेक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: घग्गर का जलस्तर 3750 क्यूसेक पहुंचा
Mon, 18 Aug 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
रतिया में बुढलाडा रोड पर घग्गर नदी में बहता पानी। संवाद
रतिया। घग्गर नदी में सोमवार को जलस्तर बढ़कर 3750 क्यूसेक पहुंच गया, रविवार सुबह 3150 क्यूसेक था। पहाड़ी इलाकों में दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते 24 घंटे में जलस्तर 600 क्यूसेक बढ़ गया।
वहीं, चांदपुर साइफन में अभी मात्र 3750 क्यूसेक पानी है और इसकी जलस्तर क्षमता करीब 22 हजार क्यूसेक है। शहर के बुढलाडा रोड पर बने पुल पर जलस्तर अभी दो गेज जलस्तर से बढ़कर 2.5 गेज ही हुआ है और इसकी क्षमता करीब 20 गेज है यानी अभी इन नदियों में पानी के जलस्तर के संभालने को लेकर काफी क्षमता बाकी है। किसान अमन, रवि, निर्भय, हरपाल का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बारिश का पानी दो-तीन दिनों में घग्गर नदी में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को 2-3 दिनों के अंदर समय रहते नहरों की सफाई करवा लेनी चाहिए, जिससे बाढ़ की संभावना से बचा जा सकेगा।