{"_id":"6988d006c80052db1d0b80c3","slug":"the-wait-for-the-bridge-being-built-in-village-jamalpur-shekhan-has-increased-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-148293-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव जमालपुर शेखां में बन रहे पुल के लिए इंतजार बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव जमालपुर शेखां में बन रहे पुल के लिए इंतजार बढ़ा
Sun, 08 Feb 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
गांव जमालपुर में बन रहा ओवरब्रिज। फाइल फोटो
फतेहाबाद। टोहाना-रतिया मार्ग पर जमालपुर शेखां में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। करीब डेढ़ साल से चल रहा निर्माण कार्य अब अपनी दूसरी समय सीमा भी पूरी कर चुका है।
रेलवे ने अब इस पुल के निर्माण के लिए 31 मई 2026 तक का समय बढ़ा दिया है। ऐसे में लोगों को अब जून तक का इसका काम पूरा होने की उम्मीद है। इस आरओबी के निर्माण के लिए पहले अगस्त 2025 का समय निर्धारित किया गया था। काम में देरी को देखते हुए इसे बढ़ाकर फरवरी 2026 किया गया, लेकिन धरातल पर काम की रफ्तार अभी भी सुस्त है। अब रेलवे ने इसकी समय सीमा मई के अंत तक बढ़ा दी है। इससे आमजन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
-- -
रास्ता बदलने से बढ़ी दूरी, लिंक रोड हुए खस्ताहाल
पुल निर्माण के कारण टोहाना से रतिया, फतेहाबाद और सिरसा जाने वाली बसों और अन्य वाहनों को लंबे रूट से गुजरना पड़ रहा है। बसें वाया दमकौरा और रहनवाली से होकर जमालपुर पहुंच रही हैं। वापसी में वाहन खनौरा से अमानी होते हुए टोहाना आ रहे हैं। जमालपुर फाटक के पास कोई वैकल्पिक अस्थायी रास्ता न होने के कारण यात्रियों को न केवल कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है, बल्कि लिंक रोड पर भारी ट्रैफिक के कारण सड़कें भी टूट चुकी हैं। हाल ही में रास्ते में पड़ने वाली एक पुलिया की सुरक्षा दीवार भी गिर गई थी, इससे हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
-- -
रेलवे पुल के निर्माण के लिए समय सीमा 31 मई तक बढ़ाई गई है। अंडरपास के बकाया निर्माण की अप्रूवल मिलते ही निर्माण शीघ्र पूरा किया जाएगा।
- राजेंद्र गर्ग, डिप्टी चीफ अंबाला डिवीजन।