फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The two sides fought ground in dispute, 7 injured

जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, 7 घायल

Sat, 17 May 2014 11:43 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 17 May 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन

बुवान गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में तीन महिलाओं सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के लिए दोनों ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए हैं। थाना प्रभारी हसंराज बिशभनोई ने बताया है कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच प्रक्रिया के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


    बुवान गांव में तीन सगे भाई चतर सिंह, नंद लाल व जयलाल की करीब 20 एकड़ भूमि मुश्तर खाते में लंबे समय से चली आ रही थी। लेकिन अब उपरोक्त तीनों  की संतानाें के बीच जमीन अच्छी उपजाऊ तथा बिरानी जमीन बंटवारे को लेकर करीब 5 वर्षों से विवाद चला आ रहा हैं। मामला कई बार पुलिस स्टेशन भी पहुंचा। दोनों पक्षों के विरुद्ध कानूनी क ार्रवाई भी हुई लेकिन पंचायती तौर पर मामले को निपटाने के लिए दर्जनों बार प्रयास भी किए गए।
विज्ञापन


शनिवार को उपरोक्त विवाद के कारण दोनों परिवारों में गंड़ासी व लाठियां चलने से कई घायल हो गए हैं। इनमें सरोज पत्नी अजबीर सिंह, सुषमा पत्नी राजबीर, सरजीत सिंह, सुखबीर सिंह, प्रदीप कुमार आदि घायल हो गए हैं जबकि दूसरे पक्ष के मदन मोहन, सुखी देवी, जयबीर सिंह, रघुबीर सिंह व अजीत सिंह को गंभीर चोटे लगी हैं। दोनों ही पक्ष के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भूना में दाखिल किया गया हैं। इनमें सरोज बाला की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि दूसरे पक्ष के मदन मोहन को अधिक चोटे आई हैं। मुश्तर खाते की जमीन को लेकर नायब तहसीलदार न्यायालय भूना में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर बोला हमला
वृद्ध सुखी देवी ने बताया कि वह अपने घर में बैठी हुई थीं। महिला और पुरुषों ने उनके परिवार के सदस्यों पर कातिलाना हमला बोल दिया। जिसमें उन्होंने गंड़ासियों से आधा दर्जन परिवार के लोगों पर वार किए।

ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास
बुवान निवासी सरोज पत्नी अजबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि घर पर जमीनी विवाद को निपटाने के लिए रिश्तेदार इत्यादि पंचायती रूप से बातचीत हो रही थी। लेकिन रघुबीर सिंह व जयबीर तथा मदन मोहन आदि लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया और ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ाकर मारने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उनके साथ आधा दर्जन लोग गंड़ासियों से लैस थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed