फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The true path of light is through wisdom and peace in life

Fatehabad News: जीवन में विवेक और शांति से चलता प्रकाश का असली मार्ग

Sat, 06 Dec 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 06 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The true path of light is through wisdom and peace in life
श्रीरघुनाथ मंदिर में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्वालु स्त्रोत आयोजक
फतेहाबाद। रघुनाथ मंदिर में आयोजित शिव पुराण कथा यज्ञ का समापन पर डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कहा कि जीवन बड़ा महत्वपूर्ण है, इसे व्यर्थ में बर्बाद न करो। अंदर बाहर दोनों को पवित्र रखो। केवल बाहर की प्रगति ही नहीं मन बुद्धि को भी स्वस्थ बनाओ।
विज्ञापन

पूजा पाठ के साथ-साथ मन बुद्धि को भी पढ़ो, केवल सुविधाएं ही नहीं सद्गुण भी चाहिए। दूध तो वही है, इसमें नींबू डाल दो तो यह फट जाएगा। इसमें क्षोभ बना रहेगा और यदि थोड़ा दही डालकर इसकी दही बनाकर मंथन करके घी निकाल लोगे तो दीपक जलाकर सारा घर प्रकाश से भर सकोगे।
विज्ञापन

विवेकी बुद्धि से जीवन में प्रकाश होता है। शिव के ज्योतिर्मय स्वरूप के प्रकट होने का यही अर्थ है। जीवन बाहर से भले ही सक्रिय हो किंतु भीतर से शांत होना चाहिए। इस अवसर पर भगवान महादेव के ज्योतिर्मय स्वरूपों का पूजन हुआ। मुख्य यजमान कैलाश बतरा-बिंदु बतरा ने परिवार सहित पूजन किया। बच्चे अयांश चौधरी ने शिव तांडव स्रोत का पाठ किया। किट्टी बतरा ने परिवार समेत शिवार्चन किया। इस अवसर पर राजेश मेहता, रामराज मेहता, ओमप्रकाश सरदाना, वंजुल बत्रा, कनिष्क बत्रा ने भी आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed