फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The trade board will protest for the arrest of the accused

Fatehabad News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापार मंडल करेगा आंदोलन

Wed, 06 Nov 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 06 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
The trade board will protest for the arrest of the accused
फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग।
फतेहाबाद। कपड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपियों को पुलिस तीन दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी है। इससे प्रदेश के व्यापारियों में भारी रोष है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




बजरंग ने मंगलवार को एक होटल में व्यापारी प्रतिनिधियाें के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान गर्ग ने कहा कि हरियाणा में जब व्यापारी सुरक्षित नहीं होगा तो वह व्यापार कैसे करेगा। व्यापारी और उद्योगपतियों को 24 घंटे लूटपाट और फिरौती का डर बना रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपराधी जेलों में बैठकर अपना गिरोह चला रहे हैं। अपराधी जेलों से मोबाइल से फोन करके रंगदारी मांग रहे हैं। जेलों में अपराधियों के पास मोबाइल पहुंचना संदिग्ध है। इससे जेल प्रशासन की अपराधियों से मिलीभगत की आशंका है। जेल में किसी भी अपराधी के पास मोबाइल मिलता है तो सरकार को जेल अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सरकार को व्यापारियों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस बनाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार को प्रदेश के व्यापारी, उद्योगपति और आम जनता की जान-माल की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए। अगर पुलिस प्रशासन ने कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग कर 20 लाख मांगने वालों को गिरफ्तार नहीं किया तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा। उन्होंने हरियाणा बंद की भी चेतावनी दी।


इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान अशोक नारंग, उपप्रधान विनोद अरोड़ा, अग्रोहा धाम वैश्य समाज के जिला प्रधान सुरेंद्र मित्तल, प्रदेश सचिव श्याम सुंदर बंसल, मदनलाल छाबड़ा, अशोक खट्टर, गजेंद्र आहूजा, राजेंद्र गलहोत्रा, पवन नागपाल, प्रेम आहूजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed