फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The team will decide the score by taking feedback from the hospital's arrangements, staff and patients

Fatehabad News: अस्पताल में व्यवस्थाओं, स्टाफ और मरीजों से फीडबैक लेकर स्कोर तय करेगी टीम

Sat, 22 Nov 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 22 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The team will decide the score by taking feedback from the hospital's arrangements, staff and patients
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ ऑपरेशन करते हुए स्त्रोत अस्पताल प्रशासन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के एनक्वास प्रमाणपत्र के लिए सोमवार को एक बार फिर से सिरसा की राज्यस्तरीय टीम निरीक्षण के लिए आ रही है। टीम में चार सदस्य शामिल होंगे, जो कि अस्पताल में व्यवस्थाओं को जांचेंगे और मरीजों से सुविधाओं के बारे में फीडबैक लेेंगे।
विज्ञापन


टीम अस्पताल में स्टाफ से लेकर उपचार तक के बारे में जानकारी हासिल करेगी। अस्पताल का शुक्रवार को जींद से आई राज्यस्तरीय टीम ने निरीक्षण किया था। ये टीम अब मुख्यालय को रिपोर्ट करेगी। सिरसा की टीम के निरीक्षण बाद राज्यस्तर पर स्कोर तय होगा। अगर अस्पताल का स्कोर 70 से ज्यादा रहता है तो केंद्र की टीम निरीक्षण करेगी और स्कोर देगी।
विज्ञापन


इसके बाद अस्पताल को एनक्वास यानि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र जारी होगा। अस्पताल ने 80 स्कोर के साथ इसी साल 30 जून को आवेदन किया था। 20 नंबर अस्पताल भवन के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

डीजी ने ड्यूटी से गायब फार्मेसी ऑफिसर की मांगी रिपोर्ट

प्रदेश के चार जिलों से फार्मेसी ऑफिसर के ड्यूटी से गायब मामले में फतेहाबाद सीएमओ से भी रिपोर्ट मांगी गई है। हालांकि फार्मेसी ऑफिसर के ड्यूटी से गायब होने के बारे में प्रशासन को जानकारी नहीं है। इस बारे में सोमवार को विभाग पता लगाएगा कि कौन-कौन ड्यूटी से गायब चल रहा है। जिले में फार्मेसी ऑफिसर के 50 फीसदी से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। जिले में फार्मेसी ऑफिसर के 60 पद हैं लेकिन यहां पर 22 ही तैनात हैं।

-

आखिरी दिन हुए आंखों के ऑपरेशन

नागरिक अस्पताल में शनिवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत शिविर लगाए गए। आखिरी दिन अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ ने चार और महिला रोग विशेषज्ञ ने तीन ऑपरेशन किए। पैनल में शामिल निजी अस्पतालों से ऑपरेशन पैकेज हटाकर सिविल अस्पताल के लिए रिजर्व करने पर विभाग की तरफ से 17 से 22 नवंबर तक ऑपरेशन शिविर लगाए थे।


-

एनक्वास प्रमाणपत्र के लिए सोमवार को नागरिक अस्पताल में सिरसा से भी टीम पहुंचेगी और निरीक्षण करेगी। राज्य की टीम के रिपोर्ट बाद केंद्र से टीम आएगी और निरीक्षण करेगी। अस्पताल प्रशासन की तरफ से एनक्वास प्रमाणपत्र के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।

-डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed