फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The team that reached the new colony for marking was accused of not marking properly

Fatehabad News: नई बस्ती में निशानदेही करने पहुंचीं टीम पर सही से निशानदेही न करने के लगे आरोप

Mon, 16 Jun 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The team that reached the new colony for marking was accused of not marking properly
जाखल की नई बस्ती में निशानदेही करती टीम।
जाखल। रेलवे रोड नई बस्ती में अतिक्रमण करने का मामला लंबे समय से प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बना है। यहां प्रशासन ने कई बार निशानदेही करने के बावजूद भी कार्य अब सिरे चढ़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को भी राजस्व विभाग की टीम निशानदेही करने के लिए नई बस्ती में पहुंची, लेकिन विभाग के पास आधा रिकार्ड होने के चलते ही आधी निशानदेही हो पाई है। अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार दोपहर को राजस्व विभाग के तीन कानूनगो, पटवारी व लोक निर्माण विभाग के जेई की उपस्थिति में प्रशासनिक टीम नई बस्ती में निशानदेही करने पहुंचीं। यहां टीम ने सड़क के दोनों तरफ निशान लगाने का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन



नई बस्ती निवासी जीवन कुमार, हरिचंद, काला, सतपाल, बंटी, दर्शन सिंह आदि ने कहा कि नई बस्ती में सड़क पर अतिक्रमण के मामले को लेकर विभाग ने इससे पहले भी कई बार निशानदेही की गई है। उनका आरोप है कि हर बार प्रशासन गलत ढंग से निशानदेही कर चला जाता है। उनका आरोप है कि सड़क के दोनों ओर निशानदेही में विभाग कभी पांच फुट छोड़ देता है तो कभी पांच फुट बढ़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों भी विभाग ने सड़क पर निशानदेही कर निशान लगाए गए थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने निशानदेही मुताबिक अतिक्रमण तोड़कर पीछे अपने पक्के मकान बना लिए थे, परंतु प्रशासन अब फिर से सड़क पर उनके घरों का अतिक्रमण बता कर निशान लगवा रहा हैं, जो सरासर गलत है।

नई बस्ती में सड़क के दोनों तरफ रह रहे लोगों ने कहा कि प्रशासनिक टीम सही ढंग से निशानदेही न कर उन्हें बेवजह तंग किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान कानूनगो जसवीर, पटवारी कृष्ण कुमार सहित लोक निर्माण विभाग के जेई भी उपस्थित रहे। निशानदेही करने पहुंचे कानूनगो जसवीर ने कहा कि विभाग की टीम के पास जितना रिकॉर्ड था उस हिसाब से उतनी जगह की निशानदेही कर दी गई है। इसके अलावा विभाग के पास रिकाॅर्ड मिलान नही हो पा रहा है। जैसे ही कोई दिशा निर्देश आते है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed